कोरोना वायरस और लॉकडाउन के मद्देनजर ग्राम रसवा डेब में सेवा का अनूठा मामला सामने आया है। गांव में रहने वाले शोभाराम पटेल, हिरदाराम पटेल व भगवान पटेल की मां रामप्यारीबाई (80) का 14 अप्रैल को निधन हो गया था।
शनिवार को पगड़ी कार्यक्रम होना था लेकिन परिजनों ने पगड़ी कार्यक्रम में पंगत (मृत्युभोज) निरस्त कर दिया।
कर्मकांड के बाद परिजनों ने सेवा भारती के सदस्यों को खाद्य सामग्री (3 क्विंटल आटा, 50 किलो दाल व 50 किलो चावल) दिए ताकि जरुरतमंदों के काम आ सके।
Click here to see more details

Post a Comment