कोसी, सीमांचल और पूर्व बिहार में आंधी के साथ बेमौसम की बरसात और ओलावृष्टि से फसल को नुकसान हुअा। सहरसा में तेज हवा के साथ ठनका गिरने से सौर बाजार के नादो पंचायत के खैरा गांव में ब्रह्मदेव पासवान (55 वर्ष) बुरी तरह झुलस गया।

जबकि कटिहार में मंगलवार की सुबह 8 बजे 35 किलोमीटर तेज प्रति घंटा के रफ्तार से तेज आंधी और 2 घंटे की बारिश से कई घर के छप्पर उड़ गए।

मनसाही थाना क्षेत्र के राघोपुर फुलहारा कजरा बसंतपुर में मस्जिद के छत का टीन उड़ गया। जिसकी चपेट में आने से मो. जियाउल (28 वर्ष) का गर्दन कट गया। उसकी मौत हो गई। अंचल निरीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों ने मुआवजे की मांग की। वहीं, कटिहार के हसंनगंज के कलसर भर्रा गांव निवासी हरि शर्मा के घर का छप्पड़ उड़ने से ललिता देवी का सिर कट गया, जिससे वह जख्मी हाे गई। उधर, राज्य खाद्य गोदाम निगम की छत उड़ने से 700 क्विंटल गेहूं चावल भींगकर खराब हो गया।

धूप नदारद है ऐसे में अनाज पूरी तरह हो जाएगा खराब

शहर के सबसे बड़े बिहार राज्य खाद्य निगम के गोदाम के छप्पर उड़ जाने से 700 क्विंटल से ऊपर का गेहंू, चावल पानी मं भींगकर बर्बाद हो गया। 25 मजदूरों को लेकर भीगे अनाज को हटाने का काम शुरू कर दिया है। लेकिन धूप नहीं रहने से अनाज पूरी तरह खराब हो जाएगा।

बारिश से गरमा धान और मखाना की फसल को लाभ

कटिहार में तेज हवा के साथ एक घंटे तक बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ आंधी से प्रखंड क्षेत्र में कई लोगों के कच्चे घरों के छप्पर उड़ गए तो कितनों के खेतों में लगी मकई की फसल को नुकसान हुआ।

गरमा धान व मखाना के फसल को लाभ हुआ है।
उत्तर बिहार में सोमवार की रात और मंगलवार की सुबह आई आंधी-बारिश ने जमकर कहर बरपाया।

वहीं, वज्रपात से दरभंगा में दो और सीतामढ़ी में एक की मौत हो गई। समस्तीपुर में आंधी से मक्का व गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है।

दरभंगा में ठनका से हनुमाननगर डीहलाही पंचायत के नयानगर गांव के लगन यादव के 18 वर्षीय पुत्र मिथिलेश यादव और कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के झझड़ा छपकाही मुसहरी में अनिल कुमार सदा (12 वर्ष) मौत हो गई।

सीतामढ़ी के तरियानी प्रखंड के वृंदावन में वज्रपात से किसान विजय चौधरी की मौत हो गई। इधर, बेतिया, मोतिहारी, मधुबनी और समस्तीपुर में रुक-रुक कर हो रही बारिश व तेज आंधी से गेहूं व बागवानी फसलों को अधिक नुकसान पहुंचा है।

Destruction due to strong storm and rain, death of one due to mosque's teen blow


Click here to see more details







Bihar.                  Bollywoodnews

ChandigarhHimachal

                    Chhattisgarh News

Delhi News.               Enter 

                                               National

Haryana.                    Health news

                     Jharkhand News

Lifestylenews

             Madhya Pradesh

National.                                                                               PunjabNews

Rajasthan News.   

                                       Sportsnews

Utar Pradesh

Post a Comment

Previous Post Next Post