निकटवर्ती ग्राम ठीकराना महेन्द्रातान में सोमवार को खाद्य सुरक्षा योजना के तहत घर-घर रसद सामाग्री पहुंचाई गई।ठीकराना महेन्द्रातान की सरपंच संगीता खान ने बताया कि गांव में खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत आने वाले समस्त परिवारों को घर जाकर गेहूं का वितरण किया जा रहा है।
राशन की दुकानों पर भीड़ से बचाने के लिए इस प्रक्रिया के तहत गेहूं का वितरण किया जा रहा है।
सरपंच ने बताया कि सोमवार को उनकी पंचायत के राजस्व ग्राम रामसर बलाईयान के सभी पात्र परिवारों को गेहूं का वितरण कर दिया गया है। वितरण के समय ग्राम विकास अधिकारी दिलीप सिंह, वार्ड मेम्बर ओम प्रकाश आदिउपस्थित थे।
Click here to see more details

Post a Comment