भगवान परशुरामजी का पूजन-अभिषेक किया
ब्राह्मण समाज ने रविवार को अपने आराध्य भगवान परशुरामजी का जन्मोत्सव मनाया। अक्षय तृतीया पर नर्मदा के पेशवा घाट स्थित भगवान परशुरामजी के मंदिर में पं. अतुल ऋषि जोशी ने अभिषेक-पूजन किया। शाम को भगवान के जन्मोत्सव पर आरती-पूजन कर भोग लगाया गया।

लाॅक डाउन व कर्फ्यू के चलते मंदिर में सिर्फ पुजारी परिवार ने ही पूजा की। सुबह व शाम को मंदिर में कुछेक श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान के दर्शन किए। इसके अलावा नगर में नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुरामजी के प्राकट्य उत्सव पर अपने घरों में विष्णु सहस्त्रनाम व अन्य मंत्रोचार का पाठ किया। कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना भगवान से की गई।

समाजजनों ने घरों में किया भगवान परशुराम का पूजन

सनावद मेंकोरोना वायरस संक्रमण व लॉकडाउन के कारण लोगों को घरों में रहकर ही पर्व व त्योहार मना रहे हैं। ब्राह्मण समाज के आराध्य भगवान परशुराम की जयंती पर विप्रजनों ने घरों पर ही भगवान के चित्र के समक्ष पूजा अर्चना व आरती कर प्रसादी वितरण किया। नगर की बाहेती कॉलोनी में संजय डालके व मीता डालके ने अपने घर पर भगवान का पूजन कर कोरोना संक्रमण से मुक्ति के लिए प्रार्थना की। नगर के ब्राह्मण विप्रजनों ने लॉकडाउन का पालन करते हुए घरों में ही भगवान का पूजन-अर्चन किया।

श्रद्धा-भक्ति से मनाया परशुरामजी का प्राकट्योत्सव

सेगांव मेंअक्षय तृतीया रविवार को विप्रजनों ने घर पर ही आराध्य देव श्री परशुरामजी का जन्मोत्सव मनाया। सुबह से देर शाम तक पूजन, हवन के साथ श्री परशुराम चालीसा व परशुराम स्त्रोत का पाठ किया। लोनारा रोड पर ब्राह्मण समाज अध्यक्ष सुनील शर्मा ने लॉकडाउन का पालन करते हुए घर पर ही परिवार के साथ पूजन किया। समूचे विश्व को कोरोना वायरस जैसी प्राणघातक बीमारी से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। शाम को घर के आंगन में दीप जलाए। सुनील शर्मा, जितेंद्र शर्मा, पुष्पा शर्मा, नीतू शर्मा, कृतिका शर्मा, अंशुमान शर्मा, यश शर्मा आदि मौजूद थे।


भगवान परशुरामजी का पूजन-अभिषेक किया
Worshiped Lord Parashurama




Click here to see more details








Bihar.                  Bollywood news

ChandigarhHimachal

                    Chhattisgarh News

Delhi News.               Enter 

                                               National

Haryana.                    Health news

                     Jharkhand News

Lifestyle news

             Madhya Pradesh

National.                                                                               PunjabNews

Rajasthan News.   

                                       Sports news

Uttar Pradesh

Post a Comment

Previous Post Next Post