विधायक प्रशांत बैरवा की ओर से विधायक टीम ने कृषि मण्डी में पल्लेदारों काे दस्ताने, मास्क व सेनिटाइजर बोतलें वितरित की।
प्रवीण माणु व रोशन खंगार ने बताया कि विधायक ने पल्लेदारों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दस्ताने व मास्क उपलब्ध करवाए है।
उपलब्ध करवाई गई सामग्री को कृषि मण्डी में प्रत्येक व्यापारी को सौंपा। विधायक टीम ने व्यापारियों से अपनी-अपनी दुकानों पर नियुक्त पल्लेदारों को अनिवार्य रूप से दस्ताने पहनने, मास्क लगाने व बार-बार हाथों को सेनिटाइज करवाने की सलाह दी।
इस दौरान मण्डी सचिव कांतिचंद मीणा, व्यापार मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश चंवरिया, कमल पहाड़ी, रोशन खंगार, प्रवीण माणु, शिवप्रकाश पारीक, सन्मति भाणजा, राजेन्द्र चौधरी, रघुनाथ, संजय भाणजा, सुनील अग्रवाल, अमित धामाणी, राधामोहन खण्डेलवाल, रामेश्वर चौधरी सहित अनेक
व्यापारी मौजूद थे।
आवां सरपंच दिव्यांश ने गांव में की फ़ॉगिंग
आवां कस्बे में आवां सरपंच दिव्यांश महेंद्र भारद्वाज ने फॉगिंग करवाई। मुख्य बाज़ार में तो स्वयं सरपंच ने फ़ोगिंग की। इससे पूर्व भारद्वाज ने सोडियम हाइपो क्लोराइट से पूरे कस्बे को सेनेनिटाइज किया था और सोशल डिस्टेसिंग रखते हुए ग्रामीणों को आयुर्वेद का काढ़ा भी पिलाया था।
खाद्य सुरक्षा योजना में मिलने वाला गेहूं भी घर-घर जाकर बंटवाया था। आवां में बने क्वारेंटाइन सेंटर में 14 दिन से अधिक होने पर महावीर सैनी सहित 3 लोगों की जांच करवा कर उन्हें अपने-अपने घर भेज दिया था। ये तीनों व्यक्ति हैदराबाद से आये थे।
Click here to see more details



Post a Comment