आलीराजपुर.महामारी के संक्रमण से देश को बचाने के लिए, पुलिस, डॉक्टर, सफाईकर्मी, समाजसेवी सभी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। इसी ड्यूटी के बीच मौका मिलने पर पुलिसकर्मी मानवता की मिसाल भी पेश कर रहे हैं।

खट्‌टाली चौकी क्षेत्र के ग्राम मसानी में शुक्रवार को एक जवान ने मानवता की मिसाल पेश की। यहां एक प्रसूता को अचानक दर्द बढ़ गया।

108 को कॉल किया लेकिन एंबुलेंस किसी दूसरे इवेंट पर होने के कारण नहीं पहुंच पाई। गांव की महिलाओं ने मदद कर उसकी रास्ते में ही डिलीवरी कराई। इसी बीच एक जवान ने महिला को दर्द से तड़पते देखा और बाइक लेकर मदद के लिए पहुंचा, लेकिन महिला बाइक पर बैठने की स्थिति में नहीं थी।

इसलिए आरक्षक ने ठेलागाड़ी पर बैठाकर महिला को अस्पताल पहुंचाया। अब जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं। मानवता की मिसाल पेश करने वाले जवान को एसपी विपुल श्रीवास्तव ने पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है।
प्रसूता इस तरह सड़क पर पड़ी कराह रही थी, जिसे आरक्षक ने ठेले से अस्पताल पहुंचाया

Click here to see more details


Bihar.                  Bollywoodnews

ChandigarhHimachal

                    Chhattisgarh News

Delhi News.               Enter National

Haryana.                    Health news

                     Jharkhand News

Lifestylenews

             Madhya Pradesh

National.                Punjab News

Rajasthan News.            Sportsnews

Utar Pradesh

Post a Comment

Previous Post Next Post