चंद्रशेखर आजाद ग्रुप के सदस्य पिछले कुछ दिनों से लगातार अस्पताल में जाकर रक्तदान कर रहे हैं। इस ग्रुप की शुरुआत दिवंगत अमित खंडेवाल ने की थी। अमित खंडेवाल की 2 जुलाई, 2017 को इमरजेंसी में रक्तदान करके घर वापस लौटते हुए कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी।
चंद्रशेखर आजाद टीम के मेंबर आज भी इमरजेंसी में खुद मरीजों की मदद के लिए रक्तदान कर रहे हैं। मरीज के लिए आए फोन पर उनके साथी किसी भी अस्पताल में रक्तदान के लिए चले जाते हैं।
चंद्रशेखर आजाद ग्रुप के चेयरमैन सुनील चाहल का कहना है कि ग्रुप ने खून की कमी से मरने वाले मरीजों की जान बचाने का बीड़ा उठाया है।
गौरव धीमान, आशु कबीर, अवतार सिंह, सौरव चौधरी, सुखबीर खरब, मुकेश खंडेवाल ग्रुप के एक्टिव मेंबर हैं।
Click here to see more details

Post a Comment