नगर निगम ने सोमवार को एमबी हॉस्पिटल परिसर में सुपर स्पेशियलिटी विंग बिल्डिंग के बाहर भी सैनेटाइजर शॉवर लगा दिया। इसी बिल्डिंग में कोरोना पॉजीटिव वार्ड है। निगम ने यह व्यवस्था भास्कर के सुझाव पर की है।
दाे दिन पहले निगम ने मल्लातलाई के रजा नगर में काेराेना पाॅजिटिव केस सामने आनेके बाद महाकाल मंदिर तिराहे पर सैनिटाइजर शावर लगाया था।
भास्कर ने बताया था कि ऐसी व्यवस्था आरएनटी मेडिकल काॅलेज परिसर में भी जरूरी है, जहां बाल-एमबी, जनाना अस्पताल हैं। इनमें चिकित्सकाें सहित मरीजाें और सैकड़ाें तीमारदाराें की आवाजाही रहती है। निगम की गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर चौधरी ने बताया कि एमबी परिसर में भी एक टैंकर में 4000 लीटर पानी में 40 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइट का घोल किया है। मिश्रण के बाद यहां सौनिटाइजर शॉवर शुरू कर दिया गया।
सैनिटाइजेशन : 70 में से 45 वार्डाें में काम पूरा, शेष में दो दिन में पूरा होगा
नगर निगम ने शहर के 70 में से 45 वार्डो में प्रत्येक गली-मोहल्ले में सेनेटाइजर छिड़काव का काम पूरा कर लिया है। डिप्टी मेयर और स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि आने वाले 2 दिन में शेष सभी वार्डों में यह काम करवाने का लक्ष्य है। वेणीराम सालवी ने बताया कि 7 वाहन इस काम में लगे हुए हैं। नगर में प्रतिदिन 2 घंटे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन, सभी थानों के वाहन का भी सैनटाइजर किया जा रहा है, उसके बाद ही वाहन फील्ड में जा रहे हैं।
वार्ड में जाने वाला हर व्यक्ति होगा सैनिटाइज : निगम हॉस्पिटल के मुख्य द्वार पर ही इसे लगा रहा था, लेकिन प्रिंसिपल डाॅ. लाखन पोसवाल ने इसे सुपर स्पेशिएलिटी विंग के यहां लगाने को कहा, क्योंकि अभी सबसे संवेदनशील क्षेत्र यही है। वार्ड में आने-जाने वाला प्रत्येक व्यक्ति को सैनिटाइज किया जा सकेगा। इस सिस्टम को तैयार करने में गैराज शाखा के प्रभारी बाबूलाल चौहान और विद्युत शाखा के एईएन हरक लाल माली का अहम रोल रहा है जिन्होने अपने स्तर पर इसको बनाया है।
Click here to see more details

Post a Comment