उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बुधवार को टोंक में कोविड-19 के संक्रमण के संबंध में जिले के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पायलट ने टोंक में वेंटिलेटर की कमी को देखते हुए विधायक स्थानीय विकास कोष के माध्यम से तीन वेंटिलेटर जिले के चिकित्सा विभाग को उपलब्ध कराए जिन्हें जिला चिकित्सालय, टोंक में स्थापित किया जाएगा।
पायलट ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद भी इनका लाभ जिले के निवासियों को मिलता रहेगा तथा चिकित्सीय उपचार में ये उनके लिए उपयोगी साबित होंगे।
उपमुख्यमंत्री पायलट ने ब्रिटेनिया ग्रुप के सहयोग से एक लाख बिस्किट के पैकेट जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाए जो कि क्वारैन्टाइन किए गए लोगों को प्रतिदिन वितरित किए जाएंगेतथा जिले में चिकित्सा विभाग की टीमों को उपलब्ध कराए जाएंगेे।
इस अवसर पर पायलट ने जरूरतमंद परिवारों को अनाज वितरित करने हेतु जाट समाज, धन्ना भगत ट्रस्ट, टोंक की ओर से एक हजार क्विंटल अनाज दिये जाने पर उनका आभार व्यक्त किया।
पायलट ने कफ्र्यू के चलते आमजन को हर संभव सहायता पहुंचाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि कर्फ्यू के कारण आमजन को दूध, सब्जी, किराना का सामान तथा दवाइयों की उपलब्धता में कमी ना आयें।पायलट ने कोरोना संक्रमितों के सम्पर्क में आने वाले लोगों की शत-प्रतिशत जांचे करवाने के साथ ही कोरोना-19 की अधिक से अधिक जांच करवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने आमजन से अपील की है कि कर्फ्यू का पूर्णतः पालन करें। संकट के इस समय में धैर्य रखें तथा चिकित्सा कर्मियों का सहयोग करें।
ये रहे मौजूद
बैठक में कलेक्टर के.के.शर्मा, एसपी आदर्श सिद्दू, सीइओनवनीत कुमार, सभापति अली अहमद, आयुक्त राजू लाल मीना,पीएमआे डा. नवीन्द्र पाठक, सीएमएचओ डा. अशोक कुमार, डीएसअाे विपिन शमा सहित अधिकारी मौजूद रहे।
Click here to see more details



Post a Comment