कोरोना से बचाव को लेकर शहर में लगे कर्फ्यू के कारण मकानों से बाहर निकल पा रहे लोगों की जरुरत की खाद्य सामग्री, दवाइयां डोर-टु-डोर पहुंचाने और चिकित्सा परामर्श देने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग ने मोबाइल एप तैयार किए है।
शहर में लोग इसके माध्यम से खाद्य सामग्री व दवाइयां बुक कराकर ऑनलाइन प्राप्त कर रहे है। अब तक इन एप के माध्यम से शहर में खाद्य सामग्री मंगवाने के लिए इस एप को ढाई हजार लोगों ने डाउनलोड कर लिया है। 28 दुकान रजिस्टर्ड हो चुकी है। कलेक्टर केके शर्मा ने बताया कि शहरवासी इस मोबाइल ऐप का लाभ लेकर राहत पा सकते है।
1. कोविड-19ई बाजार ऐप : रजिस्टर्ड दुकानों से ऑनलाइन मंगवा सकते है किराणा सामान
सूचना प्रौधोगिकी और संचार विभाग के संयुक्त निदेशक देवेंद्र माथुर ने बताया कि यह एप लिंक से मोबाइल में इंस्टाल किया जा सकता है।
इसमें उपभोक्ता, खुदरा व थोक विक्रेता अपनी एसएसओ आईडी से लाग इन कर रजिस्ट्रेशन कर सकते है। उसके बाद उपभोक्ता ऑनलाइन ऑर्डर कर किराणा सामान घर पर मंगवा सकते है। विक्रेता अपने उत्पादों का विवरण दर्ज कर सकता है।
तकनिकी समस्या के लिए मोबाइल नंबर 9413845042 पर संपर्क कर सकते है। इस एप को अब तक 2454 लोगों डाउन लोड कर लिया है। 28 दुकानें रजिस्टर्ड हो चुकी है। 110 दस लोगों ने खरीदारी की है।
2. आयु ऐप : शहर में अब तक 206 परिवार जुड़े, 60 लोग ले चुके हैं ई-परामर्श
एप लिंक से मोबाइल में इंस्टॉल कर सकते है। इस पर एक हजार से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श ले सकते है। इसे डाउनलोड कर सामान्य बीमारी के लिए डॅक्टर से परिवार के लिए परामर्श ले सकते है और नजदीकी मेडिकल स्टोर से दवाइयां मंगवा सकते है तकनिकी समस्या के लिए मोबाइल 7500614734 पर संपर्क कर सकते है। अब तक इस एप से 206 परिवार जुड़कर 60 ने ई-परामर्श लिया है। 270 लोगों ने जानकारी ली है।
3. सेहत साथी ऐप : यह एप लिंक से मोबाइल से इंस्टॉल करे। मेडिकल स्टोर वाले सेहत साथी एप डाउन लोड करे। ताकि दवाइयां दवाइयों के आॅर्डर उनको मिल सके है। तकनिकी समस्या के लिए मोबाइल नंबर 7500614734 पर संपर्क कर सकते है। इस एप से 27 ऑर्डर भेजे है। पांच मेडिकल स्टोर जुड़े है।
4. राजकोविड इंफो ऐप :
से मोबाइल में इंस्टॉल किया जा सकता है। यह एप क्वारेंटाइन व्यक्ति के लिए है। क्वारेंटाइन इस ऐप पर रोज सुबह 8 से रात 9 बजे तक प्रति दो घंटे में सेल्फी अपलोड करेगा। तकनिकी समस्या के लिए 900195752, 9783389784 पर संपर्क करे।
Click here to see more details



Post a Comment