(मनोज खर्ब)माता-पिता के सामने अजीब समस्याएं आरही हैं। चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर 20 मार्च से 14 अप्रैल तक करीब 8 हजार बच्चों के फोन चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर आ चुके हैं। काफी बच्चे उनके माता-पिता बाहर खेलने के लिए नहीं जाने दे रहे।
वहीं, ज्यादा मोबाइल और टीवी का प्रयोग करने की वजह से भी माता-पिता के साथ विवाद होने की शिकायतें आ रही हैं। चाइल्ड हेल्पलाइन बच्चों की काउंसिलिंग कर कर रही है।
इन 4 किस्सों से समझिए... फोन कर किस तरह की शिकायतें कर रहे बच्चे
- फोन ज्यादा चलाने से रोका तो की शिकायत
- बच्चा बोला- रोज खिचड़ी देते हैं, खाना नहीं खाना
- मुझे बंधक बनाकर रखा हुआ है, मुझे छुड़वाओ
- मरेर पास होमवर्क करने के लिए इंटरनेट नहीं
मानसिक तनाव में आ रहे बच्चे
स्टेट कॉर्डिनेटर सम्राट कुमार ने बताया कि बच्चे घरों में बंद होने के कारण मानसिक तनाव में आ जाते हैं। मां-बाप को बच्चों के साथ फ्रेंडली व्यवहार करना चाहिए। बच्चों को टीवी, फोन और सोशल मीडिया से दूर करने के लिए उनसे अलग-अलग तरह की एक्टिविटी करवाएं। इनमें पेंटिंग प्रतियोगिता, लेखन प्रतियोगिता और बाल पुस्तकें पढ़ने के बारे में भी बच्चों को जागरूक कर सकते हैं।
बच्चों से सही व्यवहार करें परिजन
26 दिन में करीब 8 हजार बच्चे चाइल्ड हेल्पलाइन के 15 सेंटरों पर शिकायत कर चुके हैं। इसलिए परिजन अपने बच्चों से सही व्यवहार करें।
-सम्राट कुमार, स्टेट काॅर्डिनेटर, चाइल्ड हेल्पलाइन।
Click here to see more details

Post a Comment