गच्छीपुरा थाना क्षेत्र के गांव गिंगालिया गांव निवासी एक विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म के बाद फांसी लगाने के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता के गले में गहरी चोट आई है। पीड़िता ने परिजनों के साथ गच्छीपुरा पुलिस थाने पहुंच कर रिपोर्ट भी दी है।
जानकारी के अनुसार बडू निवासी एक विवाहिता हाल निवासी गिंगालिया ने बताया कि चार महीने पूर्व उसका विवाह हुआ था। मार्च में पति उसे लेकर जोधपुर चला गया। कुछ दिनों पूर्व जब पति किसी काम से बाहर गया था, तब उसके ननदोई सेठूराम ने उससे दुष्कर्म किया। 21 मार्च, 2020 को उसके पति ने कोरोनावायरस के डर से विवाहिता को गांव छोड़ना चाहा। इसके बाद पति उसी दिन जोधपुर से मेड़ता रोड तक ट्रेन से आया तथा उसके बाद मेड़ता से पैदल ही गांव गिंगालिया के लिए रवाना हो गए।
महिला ने गच्छीपुरा पुलिस थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि जब वे मेड़ता से पैदल ही गांव गिंगालिया के लिए रवाना हुए तो उसके पति और अन्य दो व्यक्तियों ने शराब पीकर उससे बारी-बारी से दुष्कर्म किया। विवाहिता ने बताया कि इसके बाद गांव आते समय उसके दूसरे ननदोई गड्डी निवासी मोतीराम मेघवाल को पति ने बुलाया, फिर माणवा गांव की नाड़ी में पति और मोतीराम ने रस्सी से उसका गला दबाया, जिससे वह बेहोश हो गई। विवाहिता को मरा समझ कर सब वहां से भाग गए। सूचना मिलने पर विवाहिता के परिजनों ने उसे संभाला और उसका उपचार करवाया। स्वस्थ होने के बाद में पीड़िता ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी। देर रात तक मामला दर्ज नहीं हो सका।
Click here to see more details

Post a Comment