मंडियों में शेड बनाएं, पल्लेदारों, मजदूरों व आढ़ती का हो बीमा : गहरी
लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश प्रधान किरणजीत सिंह गहरी ने अनाज मंडी गोबिंदपुरा पहुंचकर वहां बैठे किसानों, आढ़ती व पल्लेदारों, मजदूरों का हाल-चाल पूछा तथा उनकी मुश्किलों की जानकारी लेकर फूड सप्लाई इंस्पेक्टर से चर्च की।

गहरी ने यहां काम करते पल्लेदारों, मजदूरों को कहा कि वे मेहनत से किसानों की सेवा करते हैं, इसलिए मेहनताना पूरा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मजदूरों का ईपीएफ काटा जाना चाहिए तथा ओवरलोड बोरी ट्रक में भरने पर उन्हें अलग मेहनताना मिलना चाहिए जबकि अतिरिक्त काम का भी मेहनताना मिले।

गहरी ने कहा कि पंजाब सरकार को महामारी के संकट के बीच मंडियों में काम करने वाले पल्लेदारों, मजदूरों, आढ़ती व किसानों का 10 से 15 लाख रुपए का बीमा करना चाहिए।

मंडियों में मेडिकल टीम भेजकर जांच करके मुफ्त दवाई समय रहते दी जाए। गहरी ने कहा कि केंद्रीय फूड मंत्री रामबिलास पासवान ने पल्लेदारों का 10 लाख रुपए का बीमा किया तथा हरियाणा सरकार ने भी मंडियों में काम करते लोगों का बीमा किया है, इसी तरह पंजाब के मुख्यमंत्री को भी मंडियों में काम करते लोगों का 10 से 15 लाख रुपए का बीमा तुरंत करना चाहिए।

गहरी ने कहा कि लोग कड़कती धूप में काम कर रहे हैं, सरकार को सभी मंडियों में शेड बनाने चाहिए। उन्होंने कहा कि फूड इंस्पेक्टर ने मंडी में सेनिटाइजर व पानी आदि की सुविधा के लिए काम करते लोगों का ध्यान रखकर अच्छा कदम उठाया है।
मंडियों में शेड बनाएं, पल्लेदारों, मजदूरों व आढ़ती का हो बीमा : गहरी
Build a shed in the mandis, the insurance should be done for the pulldars, laborers and jobbers: Deep



Post a Comment

أحدث أقدم