मोरांवाली में नांदेड़ साहिब से लौटी मां-बेटी और एक अन्य महिला की रिपोर्ट पाॅजिटिव
(अजायब सिंह बोपाराय)जिले में कोरोना वायरस की वापसी हो चुकी है। दो दिन पहले तक जिले में एक एक्टिव केस था, लेकिन गढ़शंकर उपमंडल के गांव मोरांवाली में बुधवार को मां-बेटी समेत 3 पाॅजिटिव केस सामने आने से अब जिले में एक्टिव केस की संख्या 5 हो गई है। पाॅजिटिव मरीजों में परमजीत कौर (53), मनिंदर कौर (20) व जसविंदर कौर (52), शामिल हैं। परमजीत कौर व मनिंदर कौर मां-बेटी हैं। उक्त तीनों भी हजूर साहिब से 25 अप्रैल को संगत के साथ मोरांवाली गांव में पहुंचे थे।

सभी होशियारपुर में आइसोलेट किए गए हैं। इससे पहले मंगलवार को उक्त श्रद्धालुओं को लेकर आने वाला टेंपो ट्रैवलर चालक जीवन सिंह भी पाॅजिटिव आया था। उल्लेखनीय है कि इन चार पॉजिटिव मरीज के अलावा एक अन्य पाॅजिटिव महिला सुरिंद्र कौर का पहले से ही होशियारपुर में इलाज चल रहा था। एहतियातन मोरांवाली को दोबारा पूरी तरह सील कर दिया गया है। श्रद्धाुलओं के संपर्क में आए 27 लोगों को मोरांवाली में होम कवारेंटाइन कर दिया गया है।

इनमें गांव के सरपंच मनजीत राम, ब्लाॅक समिति गढ़शंकर की वाइस चेयरपर्सन सुनीता देवी, पंच दर्शन राम, नीलम देवी, रनजीत कौर, सुखविंदर सिंह व भिंदर सिंह आदि शाामिल हैं। इन लोगों ने नांदेड़ साहिब से लौटे लोगों का हार पहनाकर स्वागत किया था। वहीं, नांदेड़ साहिब से इनके साथ ट्रेंपाे ट्रैवलर में लौटे अन्य 12 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन लोगों को एहतियातन होशियारपुर में 21 दिन तक रखा जाएगा। इसके साथ ही पीएचसी पोसी के तहत करीब 1900 लोग होम कवारेंटाइन हैं। सिविल सर्जन डॉ. जसवीर सिंह ने बताया कि अब तक जिले में कुल 525 सैंपल लिए गए हैं, 427 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 76 की रिपोर्ट आना बाकी है।

कोरोना की वजह से बच्चों का टीकाकरण प्रभावित नहीं : एसएमओ

नांदेड़ साहिब व अन्य जगहों से लौटे लोगों व उनके संपर्क में आने वालों का पता लगाकर होम कवारेंटाइन किया जा रहा है। किसी में भी कोरोना संक्रमण के लक्षणों की आशंका होने पर उनके सैंपल भी लिए जा रहे हैं। कोरोनासंक्रमण की चेन ब्रेक करने के लिए हमारी पूरी टीम जुटी है। इसके अलावा विभिन्न सेंटर में गर्भवती महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण एहतियात के साथ जारी है।’ -डाॅ. रघुवीर सिंह, एसएमओ

फिर एकजुट होना होगा : एसडीएम
मोरांवाली को पूरी तरह सील कर पुलिस की नाकाबंदी कर दी गई है। किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी को एक बार फिर एकुजट होना होगा।’ - हरबंस सिंह, एसडीएम

मोरांवाली फिर सील, आने-जाने पर पाबंदी
गढ़शंकर के एसएमओ डाॅ. टेकराज भाटिया ने बताया कि 26 कोरोना संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए गए हैं।जिले के कुल 11 पॉजिटिव केस में से 10 केस तो सिर्फ गढ़शंकर उपमंडल से ही हैं।

 यहां के 4 लोग ठीक भी हो चुके हैं। एक इटली से लौटा टाडा का व्यक्ति भी ठीक हो चुका है, जबकि सबसे पहले पाॅजिटिव आए हरभजन सिंह की मौत हो चुकी है।

 नांदेड़ साहिब से लौटे चार पाॅजिटिव आए उक्त लोगों के संपर्क में उनके परिवार वाले व कितने अन्य लोग आए हैं, सेहत विभाग इसकी सूची बनाकर उन्हें होम कवारेंटाइन कर रहा है।
मोरांवाली में नांदेड़ साहिब से लौटी मां-बेटी और एक अन्य महिला की रिपोर्ट पाॅजिटिव
Report of mother-daughter and one other woman returned from Nanded Sahib in Moranwali



Post a Comment

Previous Post Next Post