शहर के सबसे व्यस्त चौराहे (जयस्तंभ) और भीड़भाड़ वाले बाजारों की ओर जाने वाले रास्तों का यह ड्रोन फोटो लॉकडाउन के दौरान शाम 4 बजे का है। इसमें दिखाई दे रहीं 5 सड़कों पर कोई वाहन तो क्या राहगीर तक नहीं दिख रहे हैं।
जबकि आमतौर पर दिन के इस समय में इन सड़कों पर कम से कम 5-7 हजार लोगों व वाहनों की आवाजाही होती है।
इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रशासन की सख्ती और लोगों के संयम की वजह से लॉकडाउन को कितना सफल किया गया।
इसका नतीजा यह हुआ कि हमारा शहर ग्रीन जोन में शामिल हो गया और आज हमें रियायतें मिल गई हैं। इन रियायतों का महत्व आप भोपाल या इंदौर में रहने वाले किसी शख्स से बात करके पता लगा सकते हैं।
Click here to see more details

Post a Comment