भांडारेज ग्राम पंचायत में प्रशासन को झूठी सूचना देने पर पटवारी व ग्राम विकास अधिकारी ने दो लाेगाें के खिलाफ सदर थाना में मुकदमा दर्ज कराने के लिए पत्र लिखा है।
ग्राम विकास अधिकारी मुकेश मीणा ने बताया कि जिला मुख्यालय पर होमगार्ड में कार्यरत जवान ने राजस्थान सम्पर्क पोर्टल घर में खाने को कुछ नहीं खाने को मोहताज है शीर्षक से क्रमांक 420380752407 शिकायत दर्ज कराई गई थी।
शिकायत के बाद पटवारी,पीईओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम के साथ मौके पर जांच की गई तो शिकायतकर्ता प्रहलाद योगी जिला मुख्यालय पर होमगार्ड में कार्यरत होना पाया गया।
शिकायतकर्ता की पत्नी छोटी देवी पुत्री रिंकी ने बताया कि शिकायतकर्ता आदतन शराबी प्रवृति का है।
हमारे घर में किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। ग्राम विकास अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता होमगार्ड में कार्यरत है पक्का मकान है साथ ही सभी कमरों में कूलर पंखे लगे हुए हैं।
पर्याप्त मात्रा में खाद्य साम्री उपलब्ध थी। दूसरी शिकायत रामवतार सैनी द्वारा दर्ज कराई गई। मौके पर जांच में पता चला कि शिकायतकर्ता को एनएफसी के तहत 15.4.2020 को 30 किलो गेंहू मिले है तथा मार्च माह की 3.4.2020 को खाते में पेंशन जमा हुई है। शिकायतकर्ता की पत्नी के खाते में 40 हजार रुपए जमा है। वहीं शिकायतकर्ता के पिता के नाम जमीन व पक्का मकान है।
मौके पर आटे से व गेहूं के भरे हुए पीपे पाए गए। इसी प्रकार मुकेश कुमार शर्मा पुत्र भगवान सहाय शर्मा निवासी खानपुरा के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराने के मामले में एसडीएम ने लवाण थाने में मामला दर्ज करवाया।
Click here to see more details



Post a Comment