लॉकडाउन के दौरान बंद धार्मिक स्थलों के पुजारियों वहां रहने वाले साधु संतो के भोजन की व्यवस्था के लिए अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ आगे आया है। इसके लिए संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश पाराशर ने प्रशासन के सहयोग से खाद्य सामग्री के पैकिट बंटवाने तथा प्रत्येक मंदिर में 500 रुपए देने की घोषणा की है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इसकी शुरूआत देवरी के काले हनुमान मंदिर से की जाएगी।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिला कार्यकारिणी तहसील कार्यकारिणी को इससे जोडा गया है।
जो ग्रामीण क्षेत्र में मंदिरों मठों व धार्मिक स्थलों की सूची बनाकर वहां प्रशासन के सहयोग से राशन किट पहुचाऐगा। जिससे उन्हें एक सप्ताह के भोजन बन सके। इतनी खाद्य सामग्री के पैकेट उपलब्ध कराए जाएंगें। उन्होंने बताया कि जिले की पांचों इकाइयों में गठित पदाधिकारियों की टीम द्वारा धामिर्क स्थलाें की सूची बनाकर ब्राह्मण महासंघ की ब्लाक इकाइयों को वहां खाद्य सामग्री के पैकेट संबधित पीईओ के माध्यम से वितरण कराएंगें।
साथ ही 500 रुपए की नगद सहायता दी जाएगी। लॉकडाउन की अवधि में ऐसा दो बार करवाया जाएगा। जिससे ग्रामीण इलाकों में एकांत स्थलाें पर रहने वाले साधुसंतों को किसी भी प्रकार की असुविधा नही हो सके तथा उन्हें आसानी से भोजन मिल सके।
सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन व सोशल डिस्टेसिंग के साथ साथ कानूनों की पालना की जाएगी। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम गौड़, प्रियंका अवस्थी, अनिता बाेहरा, जयप्रकाश जैमन, ओमप्रकाश जैमन, घनश्याम जोशी, रोजश पाखर, बाबूलाल बोहरा, रामकिशोर चांदेरा, अंजु जैमन, लक्ष्मी दीक्षित, मीरा भरद्वाज, प्रहलाद भागोती गिर्राज सीटीआई, राजकुमार बालाजी, सुभाष रामसहाय समसपुर, रेखा महवा, को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सरकारी कर्मचारियों से बनवाए जरूरतमंदों की सूची
भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम बंशीवाल ने प्रशासन से जरूरतमंदों की सूची कर्मचारियों से बनवाने की मांग की है। पूर्व जिलाध्यक्ष बंशीवाल ने बताया कि कोरोना को लेकर केंद्र व राज्य सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंदों को मदद की जा रही है। इसे लेकर प्रशासन को कर्मचारियों को जरूरतमंदों की सूची बनाने के काम मे लगाना चाहिए। जिससे जरूरतमंदों को लाभ दिलाया जा सके।
Click here to see more details



Post a Comment