तलवाड़ा के तहत गांव रौली में आवारा कुत्तों की दहशत है। कुत्तों ने पिछले पांच दिन में गांव के एक दर्जन से ज्यादा लोगों को काट खाया है। इसके अलावा एक भैंस व उसके बच्चे को इतनी बुरी तरह से काटा कि भैंस का बच्चा मर गया।सरपंच सरोज बाला ने बताया कि गांव से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर हड्डा रोड़ी है, वहां पर कुत्ते घूमते रहते हैं। वहां से 8-10 कुत्तों का झुंड हमारे गांव में घुस आता है।
सरपंच सरोज बाला ने बताया कि पांच दिन पहले इन कुत्तों में से एक कुत्ता पागल (हलका) हो गया था।
हलकाए कुत्ते ने गांव की कांता देवी, रिंपी देवी, हरबंसो, बलवीर सिंह, प्रेम कुमार, पवन, बिटू, महिन्द्र कौर, सुदेश कुमारी, रजनीश, केवल, जसवीर, व प्रदीप सहित और भी कई लोगों को बहुत बुरी तरह से काट कर जख्मी कर दिया।
वहीं, पुरुषोतम सिंह, परमजीत व राकेश कुमार की भैंसों और उनके बच्चों को काटकर इतने गहरे घाव कर दिए कि भैंस का बच्चा मर गया।
सरपंच ने बताया कि समूह पंचायत और गांववासियों ने इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए एसएमओ हाजीपुर व एसडीएम मुकेरियां को एप्लीकेशन के माध्यम से कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment