अप्रैल माह 25 दिन बीत गए, लेकिन अभी तक शहर भीषण गर्मी से नहीं तपा। अभी तक तापमान 41 डिग्री तक ही पहुंचा है। बीते करीब एक हफ्ते से तापमान लगातार 40 डिग्री के नीचे बना हुआ है।
कारण यह है कि इस समय पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है। इससे अरब सागर में प्रतिचक्रवात बन रहा है। इससे नमी का प्रतिशत 40 से भी ज्यादा है। यही वजह है कि तेज गर्मी नहीं पड़ रही है। हालांकि मई के शुरूआती हफ्ते में तीखी गर्मी की संभावना है। तापमान 43 डिग्री को पार कर सकता है। फिलहाल मौसम में नरमी रहने की संभावना है।
अगले दो दिन तक बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश की उम्मीद भी बनी हुई है। वहीं हवा का रुख दक्षिणी बने रहने से तापमान लगातार 40 के नीचे बना हुआ है। शनिवार को यह 38.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। वहीं रात का पारा भी 23 पर रहा। दिन में बादलों के कारण धूप छांव की स्थिति रही। हवा की रफ्तार भी तेज रही। बीच में 25 से 28 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी आई।
लगातार चक्रवात बनने से नहीं पड़ रही गर्मी
मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी अाैर अरब सागर में लगातार प्रति चक्रवात बन रहे हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी अा रहे हैं। इनका असर अंचल में बादल, बूंदाबांदी या बारिश के रूप में हाे रहा है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस अपनी फ्रिक्वेंसी से ज्यादा एक महीने में 8 या 9 बन रहे हैं। ये ट्रफ लाइन या हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में अा रहे हैं।
Click here to see more details

Post a Comment