जिला मुख्यालय पर जालौर पुलिस की 43 जवानों को कोरोना जांच के तहत सैंपल लेने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में क्वॉरेंटाइन किया गया। जालोर कोतवाल बाघसिंह ने बताया कि यह सभी 43 पुलिस के जवान लॉक डाउन के दौरान अवकाश पर थे।
ऐसे में ये उस अवधि में जालोर नहीं पहुंच पाए। पुलिस महानिदेशक के आदेश और जालोर पुलिस अधीक्षक हिम्मत अभिलाष के निर्देशानुसार पुलिस के जवान जिला मुख्यालय पहुंचे।
स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी हिम्मत अभिलाष के समक्ष उपस्थिति दी और बाद में उन्हें स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में कोरोना जिला अस्पताल ले जाकर टेस्टिंग के लिए सैंपल लिए गए।
जांच के बाद इन जवानों को क्वॉरेंटाइन सेंटर भेजा गया। ये सभी पुलिस जवान निर्धारित अवधि तक क्वॉरेंटाइन सेंटर में रहेंगे। जिला पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि बाहर से आने वाले लोगों के बारे में पुलिस को सूचना दें, ताकि उन्हें क्वॉरेंटाइन किया जा सके। साथ ही राज्य सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी का पूर्ण पालन किया जाए। लोग घरों में सुरक्षित रहें और बुजुर्गों और बच्चों का विशेषख्याल रखें।
Click here to see more details

Post a Comment