लटेरी में कई लोग लॉक डाउन में भी मौज-मस्ती करने से बाज नहीं आ रहे हैं। नियमों का उल्लंघन कर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। इसी प्रकार का एक मामला शनिवार रात को लटेरी में सामने आया है। यहां स्थानीय प्रशासन को एक गुप्त सूचना मिली थी कि सिरोंज-लटेरी रोड पर एक शादी हाल में एक वर्ग विशेष के लोगों द्वारा भीड़ एकत्र की जा रही है।

इस प्रकार की गुप्त सूचना मिलते ही तहसीलदार सरोज परिहार, नायब तहसीलदार ऋतु राय नपा और राजस्व कर्मचारियों सहित अपने दल-बल के साथ मौके का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में एक शादी हाल के ऊपर 10 से 12 लोग मुर्गा पार्टी करते हुए दिखाई दिए।

प्रशासन की गाड़ियों को आता हुआ देखकर 5 लोग मौके से भाग गए। 4 लोगों को प्रशासन की टीम ने मौके से पकड़ लिया। उनके पूछताछ की गई कि लॉक डाउन के समय भी भीड़ एकत्र करके मुर्गा पार्टी आखिर क्यों की जा रही थी। इस संबंध में पकड़े गए लोग कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

मौके से मिले मुर्गा, बाटी

शादी हाल में जहां वर्ग विशेष के तमाम लोगों द्वारा मुर्गा पार्टी की जा रही थी, वहां पर प्रशासन की टीम ने मुर्गा और बाटी बनती पाई हैं। ये लोग बेखौफ होकर यहां भीड़ के साथ मुर्गा पार्टी कर रहे थे। पूछताछ में पता चला है कि शादी हाल का कोई डायवर्सन भी नहीं कराया गया है।

कोई दस्तावेज भी नहीं मिले हैं। यह शादी हाल अवैध निर्माण करके बनाया गया था जोकि किसी आदिल नामक व्यक्ति का होना पाया गया है। पकड़े गए लोगों के बारे में लटेरी थाना प्रभारी को भी सूचना दी गई है। वे पकड़े गए लोगों को मौके से थाने ले गए हैं। देर रात तक उनसे पूछताछ की कार्रवाई चल रही थी।
Tehsildar caught 4 in cock hall in wedding hall, 5 ran



Post a Comment

Previous Post Next Post