कोरोना की महामारी से निबटने शहर और शहर से जुड़े और विदेश में बसे हरेक व्यक्ति ने नगर निगम की खुले दिल से मदद की है। यह सिलसिला लगातार जारी है। अमेरिका में रहने वाले नगर निगम में पदस्थ के अधीक्षण अभियंता सुधीर गुप्ता के इंजीनियर पुत्र द्वय सुप्रीत गुप्ता और अनुप्रित गुप्ता ने जरूरतमंदों की सहायता के लिए 2 लाख 51 हजार रुपए “कोरोना सहायता कोष” में जमा कराया है। इसी तरह क्रेडाई की तरफ से संस्था के अध्यक्ष संदीप केडिया,उपाध्यक्ष
नसीम खान और सचिव अजय श्रीवास्तव,प्रणय राय,अमित ने डेढ़ लाख का चेक निगम को सौंपा। वहीं श्रम विभाग में पदस्थ श्रम कल्याण आयुक्त अजितेश पाण्डेय ने 25 हजार रुपए की मदद की है। इस तरह असहाय लोगों की मदद के लिए नगर निगम द्वारा बनाए गए “कोरोना सहायता कोष” में अब तक 32 लाख 62 हजार रुपए जमा हो चुके हैं। इस राशि का उपयोग निगम द्वारा
ज़रूरतमंदों को राशन,
भोजन और दवा वितरण के लिए किया जा रहा है।
फूड सेंटर में भी राशन दान कर रहे शहरवासी
लाॅकडाउन के चलते ऐसे ज़रूरतमंद लोग जो अपने लिए भोजन और राशन सामग्री जुटा पाने में असमर्थ थे, उनकी मदद के लिए नगर पालिक निगम द्वारा फूड सेंटर बनाकर उनके घरों में निःशुल्क राशन और भोजन पहुंचाया जा रहा है, निगम के फूड सेंटर में लोग राशन की आवश्यक सामग्रियां दान कर रहे हैं। फूड सेंटर में अब तक 326 क्विंटल चावल,62 क्विंटल दाल,41 क्विंटल आटा,150 लीटर तेल दान के रूप में मिल चुका हैं।
मेयर और पार्षद निधि के 2.90 करोड़ निगम को मिले
कोरोना से बचाव के कार्यों के लिए करने के आदेश निकायों को दिए थे। इसके परिप्रेक्ष्य में गुरुवार को शासन ने सभी निकायों को मेयर की पूरी निधि तथा पार्षद निधि की 50 फीसदी राशि का भुगतान कर दिया। शासन से राशि नहीं मिलने के कारण कोरोना वायरस से बचाव के लिए निकायों में पार्षदों द्वारा राशि की अनुशंसा करने के बावजूद खरीदी नहीं हो रही थी। बिलासपुर नगर निगम में पार्षदों ने 40 लाख रुपए की अनुशंसा की थी, परंतु आठों जोन में सामग्री की खरीदी नहीं की जा सकी। जानकारी के अनुसार राज्य शासन ने बिलासपुर मेयर रामशरण यादव की मेयर निधि के 1.50 करोड़ तथा 70 पार्षदों की पार्षद निधि की 50 फीसदी राशि 1.40 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया है।
ऐसे कर सकते हैं सहयोग: ज़रूरतमंद लोगों के लिए राशन उपलब्ध कराने में अपना सहयोग देने के लिए एचडीएफसी बैंक में खोले गए एकाउंट “कमिश्नर म्युनिसिपल कार्पो. बिलासपुर( कोरोना रिलीफ फंड)” में,जिसका एकाउंट नंबर 50100193598989 और आईएफएस कोड hdfc0004352 है। इस एकाउंट नंबर पर आर्थिक मदद कर सहयोग कर सकते हैं। आनलाइन ट्रांसफर के अलावा चेक के ज़रिए भी सहयोग किया जा सकता है।
Click here to see more details
Post a Comment