डीएसपी परिसर में दादू पर्यावरण संस्थान के तत्वाधान में डीएसपी कालूराम वर्मा ने 21 परिंडे डीएसपी कार्यालय में बांधे।
डीएसपी कालूराम वर्मा ने कहा कि गर्मी में पक्षियों के लिए परिंडे बांधना सबसे बड़ा धर्म हैं एवं पानी की कमी को देखते हुए पक्षी अपना दम नहीं तोड़े, इसलिए सभी को परिंडे बांधने चाहिए।
उन्होंने कहा कि जो परिंडे बांधने में समर्थ हो तो वह अपने छत पर पक्षियों के लिए पानी किसी भी बर्तन में नियमित रखें, जिससे गर्मी में पक्षियों को पानी मुहैया हो सके। इस अवसर पर संस्थान के चेतराम, खुशीराम, रामलखन मीणा मौजूद थे।
बनेठा थाने में बांधे परिंडे
बनेठा|दैनिक भास्कर की विनम्र पहल आइये बने पक्षियों का सहारा अभियान से प्रेरित होकर उपतहसील मुख्यालय पर दादू पर्यावरण संस्थान एंव दैनिक भास्कर के सयुंक्त तत्वावधान में बनेठा पुलिस थाने में परिंडा लगाओ अभियान के तहत मूक बधिर पक्षियों के लिये एक दर्जन परिंडे बांधे गए।
थाना प्रभारी हनुमान लाल चौधरी ने परिंडों में दाना पानी भरकर सभी पुलिस कर्मियों को रोजाना परिंडों में दाना पानी रखने की शपथ दिलाई। इस दौरान हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश यादव, कांस्टेबल हरिकेश, हंसराज, आशाराम, मनराज, रामकेश मीना, महावीर मीना उपस्थित थे।
भीषण गर्मी में पक्षियों को दाना-पानी की व्यवस्था कराने को लेकर आमजन के साथ पुलिसकर्मी भी सामाजिक सरोकार निभा रहे हैं। इसके तहत घाड़ थाना में हैड कांस्टेबल सुरेश चौधरी व अन्य पुलिसकर्मियों ने पक्षियों के लिए परिंडे बांधे।
Click here to see more details



Post a Comment