दैनिक भास्कर का अभियान... ताकि काेराेना से जंग में लाॅकडाउन के कारण राेजगार छिन जाने के बावजूद काेई भूखा न रहे

कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए जारी लॉकडाउन की वजह से करोड़ों परिवार भूखे पेट सोने को मजबूर हैं। एेसे लाेगाें की मदद के लिए दैनिक भास्कर फाउंडेशन ने सेवा परमो धर्म अभियान शुरू किया है। समूह ने संकल्प लिया है कि देशभर के 40 शहरों में एक लाख परिवारों तक एक सप्ताह के लिए जरूरी खाद्य सामग्री पहुंचाएंगे। इसी कड़ी में अभियान के तीसरे दिन बुधवार को दैनिक भास्कर फाउंडेशन की ओर से धनसार के न्यू दिल्ली कॉलोनी, पुराना बाजार रिफ्यूजी कॉलोनी व चांदमारी के अचारपट्‌टी में रहने वाले गरीब श्रमिक परिवारों को खाद्य सामग्री के पैकेट उपलब्ध कराए गए। लोगों को कच्चा राशन का पैकेट उपलब्ध कराया गया।

शहर की चर्चित स्वयंसेवी संस्था मारवाड़ी युवा मंच एवं समाधान के युवा कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग जगहों पर सामग्री वितरण में मदद की। अभियान के तीसरे दिन करीब 200 परिवारों को खाद्य सामग्री के पैकेट दिए गए। दैनिक भास्कर की अाेर से दिए जानेवाले हर पैकेट में 5 किलो चावल, 5 किलो आटा, दो किलो दाल, दो किलो आलू व एक लीटर सरसों तेल शामिल है। इस अभियान का मकसद है- लॉकडाउन में राेजगार छिन जाने के बावजूद काेई भूखा न रहें। अभियान में मारवाड़ी युवा मंच की ओर से पवन सोनी, विकास झांझरिया, विनय रिटोलिया, सुभाष लिखमानिया, रोहित सरावगी, रोहित अग्रवाल आदि शामिल थे। वहीं समाधान की ओर से उत्तम सिन्हा, राजू राम, पवन मोदक, मोहित सिंह, साहिल सिंह, अशोक ठाकुर, मानस कुमार आदि मौजूद थे।

भास्कर फाउंडेशन के अभियान के तहत पुराना बाजार की रिफ्यूजी कॉलोनी अौर चांदमारी अचारपट्‌टी तथा धनसार की नई दिल्ली कॉलोनी में राशन का सामान बांटा गया।



Dhanbad News - packets of food items given to 200 needy and poor families
Dhanbad News - packets of food items given to 200 needy and poor families
Dhanbad News - packets of food items given to 200 needy and poor f

Read more click here All News

Bihar
Bollywoodnews
ChandigarhHimachal
Chhattisgarh News
Delhi News
Enter National
Haryana
Healthnews
Jharkhand News
Lifestylenews
Madhya Pradesh
National
Punjab News
Rajasthan News
Sportsnews
Utar Pradesh

Post a Comment

Previous Post Next Post