उपखंड मुख्यालय पर लालसोट उपखंड मुख्यालय पर कोरोना संक्रमण के 5 पॉजीटिव केस आने के बाद में मेडिकल डिपार्टमेंट पूरी तरह सतर्क बना हुआ है। हालत यह है कि एक ही ढाणी से 5 लोग पॉजिटिव पाए जाने के कारण प्रशासन ने ढाणी को सीज कर दिया है।
चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। लोग घरों में लॉक डाउन हो गए हैं।
इसी बीच लालसोट शहर में चल रहे कर्फ्यू को लेकर आईजी पुलिस लालसोट पहुंचे तथा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से समीक्षा कर कोरोना वायरस संक्रमण की तैयारियों को लेकर फीडबैक लिया।
नाकाबंदी व अस्थाई क्वारेंटाइन सेंटर के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर एडीएम लोकेश मीना,एएसपी अनिल सिंह,सीओ मनराज मीना एसडीएम जे पी गुर्जर थानाधिकारी अमित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
195 लोगों की जांच रिपोर्ट का इंतजार : इधर दूसरी तरफ लालसोट क्षेत्र से भेजी गई 195 जांच रिपोर्ट अधिकृत शुक्रवार को आने की संभावना है। हालांकि अपुष्ट खबरों के अनुसार सभी की रिपोर्ट नेगेटिव है।
मगर अधिकृत रिपोर्ट आने पर ही सही खुलासा हो सकेगा। जिसको लेकर मेडिकल डिपार्टमेंट सहित अन्य लोगों की नजरें लगी हुई है। बगड़ी स्थित क्वारेंटाइन वार्ड में 62 लोगों का उपचार किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ आशाओं द्वारा ढाणी ढाणी घूमकर लोगों का सर्वे किया जा रहा है।
Click here to see more details



Post a Comment