15 साल बाद पहुंचे अफसर, कहा- मास्क लगाकर निकलें
कोरोना और नक्सली चुनौती के बीच दंतेवाड़ा जिले के धुर नक्सलगढ़ गांव बुरगुम में 15 साल बाद प्रशासन की टीम पहुंची। कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा, एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव व जिला पंचायत सीईओ एस आलोक पहले तो चारपहिया वाहन से पोटाली तक गए, लेकिन इसके बाद बाइक पर सवार होकर बुरगुम भी पहुंच गए। यहां पहुंचते ही ग्रामीण महिलाएं व बच्चे अफसरों को देख पास आए।

इस मौके पर कलेक्टर, एसपी, सीईओ ने बच्चों, ग्रामीणों
को मास्क बांधना सिखाया और कहा कि जब भी घर से निकलें इसे लगाकर ही निकलें। कोरोना से बचाव के तरीके भी बताए।
कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने इनसे पूछा कि कोई ग्रामीण भूखा तो नहीं है? सभी के पास पर्याप्त राशन है या नहीं हमें बताएं। इस पर ग्रामीणों ने कहा राशन मिल गया है, लेकिन बिजली और सोलर पंप दिलवा दीजिए। कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि ये सुविधाएं आपको जल्द ही मिलेंगी। अफसरों ने यह भी पूछा कि आंगनबाड़ी के बच्चों और स्कूली बच्चों को राशन मिला है या नहीं। ग्रामीणों ने बताया आंगनबाड़ी, स्कूली बच्चों को अभी नहीं मिला है। कलेक्टर ने कहा चिंता न कीजिये, ये भी जल्दी ही मिलेगा। एसपी ने ग्रामीणों से कहा कोई भी समस्या हो तो हमें जरूर बताएं। अफसरों ने यहां की नई पीडीएस दुकान भी देखी। दरअसल पोटाली में कैम्प स्थापित होने के बाद कलेक्टर, एसपी पोटाली तक तो गए ही थे,लेकिन इसके आगे के गांव बुरगुम तक जाना पहली बार हुआ। 15 साल पहले इस गांव में प्रशासन पहुंचा था। इतने सालों बाद यह मौका आया जब जिले के दो बड़े अफ़सर खुद इस गांव में ग्रामीणों का हाल जानने पहुंचे। इनके साथ एसडीओपी देवांश सिंह राठौर भी थे।

पोटाली में एक भी घर से बाहर नहीं थे, हुई तारीफ
अफसरों की टीम पोटाली गांव भी गई। इस गांव में सबसे ज़्यादा 220 ग्रामीण तेलंगाना व आंध्रप्रदेश से लौटे हैं, जो अभी होम कवारेंटाइन में हैं। सबसे अच्छी बात यह मिली कि कोई भी ग्रामीण घरों से बाहर नहीं थे। कलेक्टर ने इस मामले में ग्रामीणों की तारीफ की और कहा कि कोरोना से जंग लड़ने ये ज्यादा जरूरी है। दरअसल इस गांव में पुलिस का कैंप भी है। ऐसे में होम क्वारेंटाइन में रहने वाले ग्रामीणों की बराबर निगरानी रखी जा रही है। यहां टूटी पुलिया बन गई है। सड़क निर्माण का काम चल रहा है।
15 साल बाद पहुंचे अफसर, कहा- मास्क लगाकर निकलें
Officer arrived after 15 years, said - leave with a mask





Post a Comment

Previous Post Next Post