जादूगोड़ा थाना में मंगलवार को 11 विदेशी मुस्लिम धर्मगुरुओं के खिलाफ वीजा एवं लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आरोपी मो. रुस्तम, गुलाम उद्दीन, इल्यास, इस्माइल, जाकिर समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
ये सभी आरोपी चीन, किर्गीस्तान और काजिकिस्तान के रहने वाले हैं जो टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे। यहां तब्लीगी जमात का काम कर रहे थे।
मालूम हो कि हाल ही में पुलिस ने तमाड़ के बुंडू स्थित विश्व मस्जिद से 11 विदेशी धर्मगुरुओं को हिरासत में लिया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि मस्जिद में विदेशी धर्मगुरु छिपे हुए हैं, जो कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे के बीच देशभर में लागू लॉकडाउन के सभी नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारकर 11 धर्मगुरुओं को हिरासत में लिया। जांच में पता तला कि लोग टूरिस्ट वीजा पर भारत आए हैं। इसके बाद सभी को पूर्वी सिंहभूम जिला के राखा स्थित पुलिस ट्रेनिंग कैंप में भेज दिया गया। प्रशासन की ओर से इन्हें 14 दिनों के लिए क्वारेंटाइन में रखा गया है।
Click here to see more details

Post a Comment