अक्षय तृतीया पर शनिवार को भगवान परशुराम प्रकटोत्सव ब्राह्मण समाजजनों ने घर रहकर ही मनाया। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण सामाजिक दूरी का पालन करते हुए समाजजनों ने भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव परिवार के साथ मनाया। विशेष पूजन अर्चन व हवन किया। सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष सुबोध आरस ने अपने निवास पर परिजनों के साथ भगवान परशुराम जी का प्राकट्य उत्सव मनाया। पूजन अर्चन व हवन किया। आरती कर प्रसादी वितरण किया।

सुबोध आरस ने कहा विप्र जगत के आराध्यभगवान परशुराम जी का संपूर्ण जीवन नई परीक्षाओं व चुनौतियों से परिपूर्ण रहा था, लेकिन उन्होंने कभी भी सत्य व धर्म का मार्ग नहीं छोड़ा। भगवान परशुराम ने सदैव अपने शस्त्र निर्बलों की रक्षा, अधर्मी व पापियों के संहार के लिए उठाए थे।

आज की युवा पीढ़ी को भगवान परशुराम के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेना चाहिए। उनकी तरह दृढ़ संकल्पी बन विभिन्न सामाजिक बुराईयों से दूर रहकर समाज व आत्मकल्याण की ओर अग्रसर रहना चाहिए। नावघाट खेडी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भगवान परशुराम जयंती मनाई।

पंडित प्रीतेश व्यास ने परिवार के साथ यज्ञ शाला में हवन किया। भगवान परशुराम जी की प्रतिमा की पूजा कर आरती के बाद प्रसाद वितरण किया। पंडित अशोक तिवारी, अजय तिवारी ने सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रखते हुए परिवार के साथ मंदिर में भगवान परशुराम जी का पूजन किया। समाजजनों ने रात में अपने घरों के सामने 11 दीपक प्रज्जवलित कर भगवान परशुराम से कोरोना काल से मुक्ति के लिए मंगल कामना की।

रंगों से उकेरे भगवान परशुराम

ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम की जयंती पर कोरोना महामारी के कारण कार्यक्रम आयोजित नहीं हो सके। समाजजनों ने अपने-अपने घर पर परशुराम जी की प्रतिमा का पूजन अर्चन कर आरती की। लोगों ने अपने घरों में परशुराम जी की रंगोली बनाई। ग्राम कातोरा में युधिष्ठिर शर्मा ने परिवार के साथ अपने घर पर पूजन अर्चन कर आरती की। बालिका राधिका शर्मा व कल्याणी शर्मा ने घर के आंगन में भगवान परशुराम जी की रंगोली बनाई। रंगोली बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की। जिस पर समाजजनों ने हर्ष जताया। समाजजनों ने रात में दीपक जलाकर कोरोना संक्रमण से मुक्ति के लिए भगवान परशुराम से प्रार्थना की।

Wishing Lord Parashurama to get rid of corona infection by putting 11 lamps in the night



Click here to see more details







Bihar.                  Bollywood news

ChandigarhHimachal

                    Chhattisgarh News

Delhi News.               Enter 

                                               National

Haryana.                    Health news

                     Jharkhand News

Lifestyle news

             Madhya Pradesh

National.                                                                               PunjabNews

Rajasthan News.   

                                       Sports news

Uttar Pradesh

Post a Comment

Previous Post Next Post