माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 4 मई से आयोजित करवाई जाने वाली 10वीं 12वीं की बचीं परीक्षाएं एक बार फिर से स्थगित हो गई है। कोरोना वायरस के चलते लागू हुए लॉ डाउन के कारण परीक्षाएं मार्च के तीसरे हफ्ते में रोक दी गई थी।

उस समय 12वीं में भूगोल, समाज शास्त्र, कृषि, व्यवसायिक पाठ्यक्रम के अलावा 10वीं में दृष्टिहीन और मूकबधिर के साथ ही व्यवसायिक पाठ्यक्रम की परीक्षाएं शेष थीं। कुछ दिन पहले ही माशिमं ने नई समय सारणी तय कर इन परीक्षाओं को 4 मई से कराना तय किया था। वहीं लॉकडाउन के जारी रहने के कारण एक बार फिर से यह टाइम टेबल स्थगित हो गया है। हालांकि मंडल ने फिलहाल कोई नया टाइम टेबल भी जारी नहीं किया है। इससे माना जा रहा है कि यह परीक्षाएं अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई है।

मई के अंतिम दिनों में हो सकती है ओपन स्कूल की परीक्षाएं: वहीं ओपन स्कूल बोर्ड द्वारा दसवीं और बारहवीं क्लास की परीक्षाएं 27 मार्च से आयोजित करना तय किया गया था। इसी बीच भी लाॅकडाउन लगा हुआ था, जिसके चलते ये परीक्षाएं भी स्थगित की गईं। वही अब ये परीक्षाएं कब होगी, इसका कोई ठिकाना नहीं है। इधर बोर्ड सूत्रों की मानें तो ओपन स्कूल की परीक्षाएं निर्धारित समय सारणी से एक माह देर मई के अंतिम दिनों में हो सकती है।

डीईओ ने कहा-अभी नया टाइम टेबल तय नहीं आया
जिला शिक्षा अधिकारी बीआर ध्रुव का कहना है कि 4 से 8 मई तक होने वाली बोर्ड की 10वीं-12वीं की स्थगित हो चुकी परीक्षाएं फिलहाल माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा टाल दी गई हैं। अभी इनका कोई नया टाइम टेबल तय नहीं हुआ है। जैसे ही नई समय सारणी आएगी उसे घोषित किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post