चास के रमेश कुमार ने अपनी पुत्री आश्वी आद्या का जन्मदिन सेक्टर पांच स्थित मानव सेवा आश्रम के दिव्यांग बच्चों के बीच मनाया। इस दौरान उन्होंने केक काटकर और बच्चों के बीच उपहार व मिठाई बांटकर बेटी के जन्मदिन की खुशियां बांटी। इस दौरान आश्रम के सभी बच्चों को भोजन भी कराया गया। मौके पर बजाज फिनसर्व के रिजनल मैनेजर सूरज कुमार, कलेक्शन मैनेजर अमित श्रीवास्तव, तवरेज आलम, सरोज सिंह, सुमित राज, सोनू सहित कई लोग उपस्थित रहे।

दिव्यांग बच्चों के साथ बेटी का जन्मदिन मनाते रमेश।


Bokaro News - happy birthday shared with disabled children



Post a Comment

Previous Post Next Post