निहालसिंह वाला/मोगा.गांव माछीके में पोलियों ग्रस्त युवती से अवैध संबंधों के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सुखपाल सिंह के रूप में हुई और वह सरकारी स्कूल में बने जिम में कसरत करने के लिए गया था। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर युवती के परिजनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसएचओ जसवंत सिंह ने कहा सुखपाल सिंह का गांव की 22 साल की युवती के साथ संबंध थे जो उससे मिलने जाता रहता था। इस बात का युवती के चचेरे भाई विरोध करते थे। लेकिन सुखपाल मौका मिलने पर युवती से मिलने उसके घर जाता रहता था।
इसी बात को लेकर साथ सात महीने पहले युवक का युवती के चचरे भाई के साथ झगड़ा हो गया था। यह बात पंचायत के पास पहुंची तो चचेरे भाइयों ने समझौता नहीं किया। बुधवार को शाम सात बजे सुखपाल गांव के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने जिम में कसरत करने के लिए गया था। इस बात का पता जब युवती के चचेरे भाई हरभजन सिंह बिटू, सतनाम सिंह को चला तो अपने साथियों के साथ जिम में पहुंचा और लोहे की राॅडों से सिर पर प्रहार कर हत्या करने के बाद फरार हो गए।
आठ बहनों का भाई था सुखपाल
मृतक सुखपाल आठ बहनों का भाई था। मृतक के पिता गुरमेल सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते लगे र्क्फ्यू के कारण वह अपने बेटे कोफोन करते रहे। लेकिन फोन बंद आ रहा था। कर्फ्यू होने के कारण सुखपाल को तलाशने के लिए नहीं निकल पाए। गुरुवारसुबह गांव के कुछ युवक स्कूल के ग्राउंड में खेलने के लिए गए थे। साइकिल खड़ी देखी तो जिम के अंदर झांक कर देखा तो सुखपाल का शव खून से लथपथ पड़ा था। इसके बाद लोगों ने गांव की पंचायत को सूचित किया। पंचायत वहां आई और शव को देखकर पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर डीएसपी पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे और परिजनों से बात करके मामले की जानकारी हासिल की। एसएसपी हरमनबीर सिंह ने कहा कि मृतक के पिता की शिकायत पर हरभजन सिंह बिटू व सतनाम सिंह के अलावा कुछ अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने के बाद दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया है। वहीं हत्या में इस्तेमाल कि लोहे की राड भी बरामद कर ली है।

Post a Comment