सदर अस्पताल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इसमें केंद्रीय प्रयोगशाला दिल्ली की इंचार्ज डॉ.लता कपूर ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इस वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिले के सभी सरकारी अस्पतालाें के डॉक्टर और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। प्रयोगशाला इंचार्ज डॉ.लता ने कोरोना वायरस के लक्षण की पहचान और उससे बचाव के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव का सबसे उचित माध्यम संक्रमण से बचाव है। संक्रमण से बचाव के लिए हाथ को हमेशा धाेने, घरों में सफाई रखने, अन्य देशों से आने वाले लोगों की सही ढंग से स्क्रीनिंग करने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से निपटने के लिए शहर के बड़े सरकारी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड पहले से ही तैयार कर रखने अाैर बीमारी के लक्षण से संबंधित दवा उपलब्ध रखने का निर्देश दिया है। इससे पूर्व सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार पाठक ने बताया कि यहां जो भी जानकारी दी गई है वह काफी लाभप्रद रही। इससे पूर्व डीआरसीएचओ डॉ.सेलिना टुडू व जिला महामारी विशेषज्ञ पवन कुमार श्रीवास्तव ने इस बीमारी से जुड़ी अाैर कई जानकारियां दीं।
कांफ्रेंसिंग में उपस्थित डॉक्टर व कर्मीं।

Post a Comment