कोरोना महामारी व कालाबाजारी से लोग त्रस्त हैं। लॉक डाउन के बाद सब्जी, फल व राशन के दामों में उछाल आ गया। जिससे ग्राहक खासे परेशान हैं। प्रशासन पहले कोरोना से निपटने की तैयारी में जुटा है। इधर कालाबाजारी करने वाले लोग चांदी काट रहे हैं। लिहाजा बाजार में पहले गिरावट हुई। लेकिन अब सब्जी, फल व राशन के कारोबार में काफी उछाल आया है। दिनभर जितनी राशन, फल व सब्जी की खपत होती थी। वह घंटेभर में बाजार से उड़ जा रहा है। चाहे रेट में मिले या फिर उसके लिए उचित कीमत देनी हो। लोग डर के कारण सामान खरीद रहे हैं।

कोरोना महामारी को लेकर जिले में करीब 10 दिनों से प्रशासन जागरूकता अभियान चला रहा है। लेकिन लोग गंभीर नहीं थे। लेकिन बिहार सरकार ने जैसे ही लॉक डाउन की घोषणा की। मानो सोशल मीडिया पर अफवाहो की होड़ सी मच गई। किसी पोस्ट में ये बताया जा रहा है कि ये लॉक डाउन लंबा चलेगा। खाने-पीने का संकट उत्पन्न होगा। कोई बता रहा है कोरोना का कोई इलाज नहीं। लिहाजा सरकार लॉक डाउन कई महीनों तक बढ़ सकती है। जिससे ट्रांसपोर्ट, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, ट्रेन, हवाई जहाज, दुकानें बंद रहेंगे। जिसके बाद लोग दाने-दाने को मोहता हो जाएंगे। जबकि बाकायदा बिहार सरकार ने बंदी के बीच जरूरी उपभोग के चीजों को जैसे दवा दुकान, सब्जी, राशन, डेयरी, बैंक, एटीएम, कूरियर सेवाएं जैसी कुछ सेवाओं को बाहर रखा है। ऐसे में लोगों को इस तरह के भ्रामक अफवाह में नहीं आना चाहिए। इसी अफवाह के कारण लोग अपने घरों में राशन, सब्जी, गैस का भारी स्टॉक करने लगे। फिर क्या था। इस होड़ काे कालाबाजारियों ने भांप लिया और स्टॉक रहने के बावजूद स्टॉक खत्म होने की बात कहकर ऊंची कीमत पर सामानों को बेचने लगे। जिसके कारण लोगों की बजट बिगड़नी शुरू हो गई है।

जानिए लॉक डाउन से पहले और अब सब्जी के दाम में अंतर

पहले बाद

आलू प्रति केजी 12 रुपए अब 24 रुपए

प्याज प्रति केजी 14 रुपए अब 30 रुपए

परवल प्रति केजी 40 रुपए अब 60 रुपए

कद्दू प्रति केजी 16 रुपए अब 30 रुपए

टमाटर प्रति केजी 10 रुपए अब 25 रुपए

फूलगोभी प्रति केजी 10 रुपए अब 30 रुपए

पत्तागोभी प्रति केजी 6 रुपए अब 20 रुपए

बैगन प्रति केजी 7 रुपए अब 20 रुपए

खीरा प्रति केजी 12 रुपए अब 40 रुपए

भिंडी प्रति केजी 40 रुपए अब 60 रुपए

हरी मिर्च प्रति केजी 40 रुपए अब 80 रुपए

धनिया पत्ता प्रति केजी 16 रुपए अब 40 रुपए

फल के दामों में भी लाॅक डाउन के बाद उछाल, आंकड़ों से जानिए

पहले अब

केल प्रति दर्जन 30 रुपए 40 रुपए

सेव प्रति केजी 110 रुपए 130 रुपए

अंगूर प्रति केजी 55 रुपए 80 रुपए

अनार प्रति केजी 100 रुपए 120 रुपए

संतरा प्रति केजी 30 रुपए 60 रुपए

प्रति क्विंटल में जानिए राशन के दामों में उछाल

लॉक डाउन के पहले दाम लॉक डाउन के बाद दाम

सोनम चावल प्रति क्विंटल 3400 रुपए अब 4200 रुपए

कतरनी चावल प्रति क्विंटल 3000 रुपए अब 4000 रुपए

मंसूरिया चावल प्रति क्विंटल 2360 रुपए अब 3000 रुपए

आटा प्रति क्विंटल 2300 रुपए अब 2700 रुपए

अरहर दाल प्रति क्विंटल 9000 रुपए अब 12000 रुपए

नोट : ये दाम थोक में राशन खरीदने का है। खुदरा में ये आंकड़ा बढ़ सकता है।

कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत व सुसंगित धाराओं के तहत कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसमें जुर्माना से लेकर कैद तक हो सकता है। कालाबाजारी की सूचना मिली है। एक मिठाई व एक अंडे की दुकान को भी सील किया गया है। सभी बीडीओ-सीओ को अपने-अपने क्षेत्रों में जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया गया है।
डॉ. प्रदीप कुमार, सदर एसडीओ

प्रशासन लोगों को जागरूक करने में जुटा, कालाबाजारी करने वालों की चांदी

दुकान में सजी सब्जी



Aurangabad(Bihar) News - vegetables fruits and food items started to get scarce shopping compulsions at high prices



Post a Comment

Previous Post Next Post