जयपुर.कोरोना वायरस प्रकोप के चलते वीकेआई की हरि ओम सेवा समिति के सहयोग से पिछले दो दिन से सीकर रोड से आने वाले वाहनों को सेनिटाइज करने के बाद ही अंदर प्रवेश दिया गया। अब तक दो दिन में करीब 5 हजार वाहनों को सेनिटाइज किया गया है। थानाधिकारी मांगी लाल बिश्नोई ने बताया कि पुलिस के जवान और समिति के पदाधिकारियों को मास्क लगाकर तैनात किया गया है। जो कार को रुकवाने के बाद जांच करते हैं। अगर जरूरी नहीं है तो वाहन जब्त कर रहे हैं।
वाहन को अंदर जाना है तो उसे अंदर-बाहर से सेनिटाइज करके ही प्रवेश दिया गया। इसके साथ ही वाहन में सवार लोगों को थर्मल स्कैनर से जांच करते हैं और उसके बाद चालक के हाथ सेनिटाइज करवाते हैं। ताकि किसी प्रकार का संक्रमण शहर में जा जाए। पुलिस ने इस रोड से गुजरने वाली एम्बुलेंस ओर अतिआवश्यक सेवा वाले वाहनों को भी सेनिटाइज किए हैं।
10 हजार से ज्यादा खाने के पैकेट वितरित किए

समिति पिछले तीन दिन से वीकेआई, मुरलीपुरा, हरमाड़ा, विद्याधरनगर व करधनी इलाके में बेघर ओर जरूरतमंद लोगों को अब तक 10 हजार से ज्यादा खाने के पैकेट वितरित कर चुकी है। समित पदाधिकारी पूरे नियमों को ध्यान में रखकर ही खाना वितरित कर रहे हैं। खाना देने के उचित दूरी के हिसाब से लाइन बनाकर ही खाना परोसा गया। समिति के संस्थापक सदानंद ने बताया कि समिति के पवन गर्ग, सूर्यप्रकाश जोशी, पंकज गोयल, रणजीत सिंह, कमल कांत चौमाल, संजय सेठी व मुकेश अग्रवाल पांच कारों में अलग-अलग टीमें बना रखी हैं। ये सुबह पांच बजे से ही वीकेआई, मुरलीपुरा, विद्याधर नगर, झोटवाड़ा व करधनी इलाके में घुमकर फुड सप्लाई कर रहे हैं।
बांट रहे मास्क और सेनिटाइजर

रेडियट ट्रेड मार्ट लिमिटेड के पदाधिकारी पिछले 3 दिन से सड़कों पर घुमकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी, दुकानदार, सब्जी वाले और बिना मास्क सड़क पर घुमने वाले लोगों को अब 10 हजार से ज्यादा मास्क और 6 हजार सेनिटाइजर वितरित कर चुके हैं। कंपनी एमडी राजेन्द्र यादव ने बताया कि प्रमोशनल मैनेजर राजेन्द्र के नेतृत्व में पांच टीमें पिछले तीन दिन से ये ही काम कर रही है।
पुलिस का स्लोगन-आप घरो में रहे, हम आपकी सुरक्षा कर रहे हैं
- लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस का स्लोगन आप घरो में रहे, हम आपकी सुरक्षा कर रहे हैं।
- लॉक डाउन के दौरान खुली रहने वाली खाद्य सामग्री की दुकानों पर लोगों को लाइन लगाकर सामान लेने की सलाह के लिए सीएलजी सदस्य और पुलिस मित्र सहयोग कर रहे है।
- आमजन के सहयोग पुलिस ने कमिश्नरेट क्षेत्र में मंगलवार को 7 हजार खाने के पैकेट वितरित किए है।
- इलाके में डयूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को मास्क व सेनिटाइजर दिए गए है। साथ ही डयूटी कर रहे पुलिसकर्मियों की कमिश्नरेट ऑफिस व पुलिस लाइन में थर्मल इमेजर से लगातार जांच की जा रही है।

Post a Comment