दिव्यांगों के स्वावलंबन के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा। यह कहना है विजया बैंक के प्रबंधक कृष्ण कांत गुप्ता का। वह सिटी पार्क स्थित वनभोज स्थल में दिव्यांगों की स्वयंसेवी संस्था विकल्प की ओर से दिव्यांगता सशक्तीकरण सह वनभोज कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कहा कि दिव्यांगों को बैंक से लोन दिलाकर खुद का स्वरोजगार करा स्वावलंबी बनाने के लिए कृत संकल्प हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिव्यांग को इसकी आवश्यकता होगी वे संपर्क करें। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मानभूम सोसायटी फॉर ब्लाइंड का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इसमें 20 नेत्रहीन बच्चे शामिल हुए। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दृष्टिहीन मोहन चौरसिया ने अपने वक्तव्य रखे। कार्यक्रम में कसमार, जैनामोड़, पिंड्राजोरा, चास मोड़, रानीपोखर आदि गांव के दिव्यांग जन आए थे। सफल बनाने में फैमिली काउंसिलिंग सेंटर, संजीवनी और आशा लता के पूर्व छात्रों का सराहनीय योगदान रहा। सेंटर की अध्यक्षा शीला प्रसाद ने कार्यक्रम में आए सभी दिव्यांगों को गमछा भेंट किया। इस मौके पर विकल्प के सचिव प्रभु नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष कृष्णकांत कुमार, सह सचिव एसपी सिंह, कुमार अमरदीप, तेजपाल सिंह, अशोक आनंद, शशिभूषण, पूर्णिमा सिंह आदि मौजूद रहे।

वनभोज में उपस्थित अतिथिगण के साथ सदस्यगण।

Bokaro News - will provide all possible support for the self reliance of divyang krishna kant gupta



Post a Comment

Previous Post Next Post