चंडीगढ़/बरनाला .सूबे में पिछले कुछ दिनों से कर्फ्यू लगने के बाद लोगों को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि राज्य सरकार ने विभिन्न जिलों में विभिन्न राशन और दवा की दुकानों के नंबर लोगों के लिए उपलब्ध कराएं हैं ताकि वे उन नंबरों पर संपर्क कर अपनी जरूरतें पूरी कर सकें, पहले दिन इनमें से कुछ नंबरों पर लोगों को रिस्पांस नहीं मिला था, जिस पर सीएम के आदेश पर सभी जिलों के डीसी ने इन नंबरों की पुन: जांच कर दुरुस्त किया था। डीसी के निर्देश पर पुलिस ने भी संबंधित लोगों को कहा था कि वे अपने फोन किसी भी सूरत में बंद न करें। लोगों को उनकी जरूरत का सामना आसानी से मिल सके, लेकिन वीरवार को भी लोगों को समस्याएं आईं। विभिन्न जिलों में राशन की दुकानों वालों के फोन बंद मिले, जिससे लोगों को उनकी जरूरत का सामान नहीं मिला, जिससे लोगों में अफरा-तफरी देखने को मिली।

दूध, दवा व अन्य जरूरी चीज़ों नहीं मिल रही

विभिन्न जिलों में सरकार की घोषणाओं और हिदायतों के बावजूद लोगों को दूध, दवाएं और आटा दाल चीनी जैसे मूलभूत चीजें नहीं मिल पर रही है, जिससे लोगों के खाने पीने का संकट खड़ा हो गया है। वे बार-बार अपने जन प्रतिनिधियों व पुलिस प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं कि वे उनके गांव व शहरों में जरूरत की चीजें उपलब्ध कराए ताकि बीमारी से बचने के साथ साथ भूख से भी बचा जा सके। गांवों और शहरों के लोग अपने क्षेत्रों से वीडियो भी वायरल कर रहे हैं ताकि उनकी बात जल्द से जल्द जिला प्रशासन और राज्य सरकार तक पहुंच सके।

पुलिस के रवैये से लोग परेशान

घरों से जरूरत का सामान लेने के लिए निकलने वालों के साथ पंजाब पुलिस कठोर रवैया अपने हुए सख्ती बरत रही है। लोगों की शिकायत है कि पुलिस उनकी बात तक नहीं सुन रही है, उससे पहले ही अपनी कार्रवाई शुरू कर देती है।

पुलिस के दावे फेल

पुलिस कह रही है कि प्रशासन घर पर ही जरूरी सामान मुहैया कराएगा। साथ ही जिन दुकानदारों के नंबर जारी हुए हैं, वे फोन बंद हैं। लोगों को उनके घर द्वार पर सामान नहीं मिल रहा है। मजबूरन घरों से निकलना पड़ रहा है।

कर्फ्यू तोड़ने के 170 केस, 262 लोगों को किया गिरफ्तार

सूबे में कर्फ्यू का पालन न करने पर 170 केस और 262 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, पटियाला के थाना कोतवाली में 7 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इन्होंने अफवाह फैलाई थी कोरोना से 5000 से अधिक लोगों की मौत होगी।

सरकार कर रही पूरे प्रयास: महिंद्रा

स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म महिंद्रा ने कहा कि सरकार लोगों को जरूरतें पूरी करने के पूरे प्रयास कर रही है। जो कमियां हैं उन्हें दूर करने को सरकार सख्त कदम उठाएगी। ताकि लोग घर पर ही रहे और कोरोना की महामारी से बच सकें।

काेराेना अपडेट पंजाब
संदिग्ध मामले722
जांच को भेजे नमूने722
पाॅजिटिव मरीज33
मृतकों की संख्या01
निगेटिव पाए गए मरीज346
रिपोर्ट का इंतजार376





बरनाला में सरकार और ज़िला प्रशाशन खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्थानीय निवासी।


Post a Comment

Previous Post Next Post