लोन के नाम पर कई महिलाओं से लाखों रुपए ठगी करने का मामला सामने आया है। मामला बेंगाबाद थाना क्षेत्र के महुआर जमबाद गांव का। बताया जाता है कि महुआर-जम्बाद निवासी कौशल्या देवी की अगुवाई में लोन देने के नाम पर महिलाओं से पांच पांच हजार रुपया बीमा कराने के नाम पर एक प्राइवेट नन बैंकिंग स्थित बरमसिया गिरिडीह ने बीते अक्टूबर माह में ही दर्जनों महिलाओं से रुपया लिया है। महिलाएं लोन के लिए कार्यालय चक्कर काटने लगी तो नन बैंकिंग कर्मी टालमटोल करने लगे। अंततः 5 माह बीत जाने के बाद महिलाओं ने बेंगाबाद थाना में शुक्रवार को पहुंचकर नन बैंकिंग के खिलाफ ठगी करने की शिकायत की और जम कर हो हंगाम किया। इधर इस मामले में थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने कहा है कि आवेदन मिलते ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर तारा देवी, अनीता देवी, कंचन देवी, मुनकी देवी, लखिया देवी, देवंती देवी, रूपा देवी थीं।

ठगी का आरोप लगाने वाली महिलाएं।

Bangabad News - women accused of cheating millions of rupees on non banking company


Post a Comment

Previous Post Next Post