बहराेड़ (अलवर).बहराेड़ में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर शनिवार दोपहर कार पलटने से दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल सहित दाे पुलिसकर्मियाें की माैत हाे गई। हालांकि, महिला का 5 साल का बेटा सुरक्षित बच गया। हादसा अचानक सामने आए पशु काे बचाने के प्रयास में हुआ। कार बेकाबू हाेकर पलट गई।
जयपुर के अमरसर के तिगरिया गांव निवासी 27 वर्षीय योगिता मीणा व बानसूर के बड़ागांव निवासी 31 वर्षीय रघुवीर मीणा दिल्ली के कनाट प्लेस में कांस्टेबल थे। याेगिता अपने ससुराल में पांच वर्षीय बेटे को छोड़ने के लिए रघुवीर के साथ कार में आ रही थी। तभी अचानक काेई जानवर सामने अा गया। स्पीड तेज होने के कारण कार तीन-चार बार पलटी खाकर पलट गई। सूचना मिलने के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने दोनों कांस्टेबलाें को घायल अवस्था में कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों ने दम ताेड़ दिया। हादसे की सूचना मिलने पर दाेनाें के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनाें काे सौंप दिया। महिला कांस्टेबल के एक बेटी है, जाे ससुराल में ही है।

Post a Comment