पिटाई से घायल महिला।

भवनाथपुर | खरौंधी थाना क्षेत्र के कूपा चन्द्रे में आपसी विवाद को लेकर सास एव गोतनी द्वारा की गई पिटाई से गर्भवती महिला घायल हो गई। सीएचसी भवनाथपुर में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने उक्त महिला को सदर अस्पताल गढ़वा भेजा। घटना के संबंध में कूपा निवासी लाल साहब की 25 वर्षीय प|ी गीता देवी ने बताया कि मेरे पति दिल्ली में काम करते हैं। रविवार की सुबह गोतनी से कुदाल मांगने को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ एव मेरी सास कटोरी देवी पति बैजनाथ साह एव गोतनी कृति देवी ने बाल पकड़ खिंचाई करते हुए लात घूसों से पेट पर मार घायल कर दिया जिसके बाद मैं बेहोश हो गई। आस पड़ोस के लोगो ने फोन पर मेरे पिता खोनहर निवासी हरिकिशुन साह को दी गई। जिसके बाद मेरे पिता एवं भाई अनिल साह ने मुझे अस्पताल पंहुचाया। पीड़िता ने सात माह की गर्भवती महिला होने की भी बात बताई। इधर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीड़िता को सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया।


Bhawnathpur News - pregnant woman injured by beating mother in law and gotni



Post a Comment

Previous Post Next Post