छतरपुर. पन्ना टाइगर रिजर्व के कार्यालय में लोकायुक्त टीम ने मुख्य लिपिक और सहायक लिपिक को शुक्रवार को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पन्ना टाइगर रिजर्व के बफरजोन की अमानगंज रेंज में वनरक्षक ब्रम्ह प्रकाश सिंह पदस्थ है।

ब्रम्हप्रकाश सिंह को वेतन भत्तों की कुछ राशि का भुगतान किया जाना है। भुगतान के लिए जरूरी कार्रवाई पीटीआर के मुख्य लिपिक आलोक खरे और उसके साथी सहायक लिपिक इनाम अलहक कुरैशी को करना थी। दोनों इसका भुगतान करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे थे।

Two clerks of Panna Tiger Reserve caught taking bribe of five thousand rupees



Post a Comment

Previous Post Next Post