चंडीगढ़. पंजाब में 2182 मास्टर कैडर पदों के लिए 37 वर्ष की आयु सीमा लांघ चुके उम्मीदवारों के आवेदन पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने प्रोविजनल तौर पर मंजूर करने के निर्देश दिए हैं। जस्टिस एजी मसीह ने मामले पर 21 अप्रैल के लिए अगली सुनवाई तय की है।

रणबीर सिंह व 23 अन्य उम्मीदवारों ने याचिका दायर कर कहा गया कि उन्होंने फरवरी 2018 में हुए शिक्षक पात्रता टेस्ट उन्होंने क्लियर किया था। दो साल जब राज्य सरकार ने आवेदन मांगा है तो वे ओवर एज हो चुके हैं व उन्हें आवेदन के अधिकार से वंचित कर दिया गया है। हाईकोर्ट ने फिलहाल उनका रिजल्ट घोषित न करने के निर्देश दिए हैं।



प्रतीकात्मक फोटो।



Post a Comment

Previous Post Next Post