रामनगर काॅलोनी चास स्थित ग्रीन फिल्ड पब्लिक स्कूल में रविवार को पब्लिक स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन की अाेर से अभिनंदन सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष सुबोध दत्ता एवं संचालन शंकर सुमन ने किया। मुख्य अतिथि सह एसोसिएशन के संरक्षक सह चास मेयर भोलू पासवान का अभिनंदन एसोसिएशन की ओर से किया गया।

मौके पर मेयर भोलू पासवान ने कहा कि शिक्षक मार्गदर्शक के साथ-साथ समाज के निर्माता भी हैं। मौके पर पीएसडब्ल्यूए के अध्यक्ष आलेश चन्द्रा, सचिव अशोक तिवारी, कोयलांचल स्कूल एसोसिएशन के सचिव इमरान अंसारी आदि रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित चास के मेयर भोलू पासवान व अन्य।



Bokaro News - creators of society along with teacher guides mayer



Post a Comment

أحدث أقدم