अखिल भारतीय युवा चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की ओर से बोकारो जिला चंद्रवंशी समाज का होली मिलन सह वनभोज का आयोजन शहर के सिटी पार्क के वनभोज स्थल पर आयोजित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि समाज के विकास के लिए जो भी जरुरत पड़ेगी, उसके लिए हर वक्त समाज के लोगों के साथ खड़े रहेंगे। समाज के लोगों ने एक सामुदायिक भवन बनाने की मांग की है। अगर समाज की ओर से जमीन मुहैया कराई जाएगी तो आने वाले दिनों में समाज का भवन बनवायेंगे। उन्होंने कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए युवाओं को पूरी सेवा भाव से आगे बढ़ना होगा। आने वाले दिनों में होली की त्योहार है, जिसे हर लोग मिलकर मनाएं। समाज के रामलीला रवानी ने जरासंघ के जीवन पर प्रकाश डाला तथा समाज के एकजुट बनाये रखने की अपील लोगों से की। कार्यक्रम की अध्यक्षता लिली देवी ने की। मौके पर एक्साइज कमिश्नर रामलीला रवानी, डीएसपी विनोद रवानी, नरेश प्रसाद सिंह, सुरेश कुमार, विनोद सिंह, विक्रम चंद्रवंशी, रामभजन सिंह, संजय चंद्रवंशी, रोहित कुमार, डॉ. बीएल सिंह आदि मौजूद रहे।

सम्मेलन को संबोधित करते विधायक बिरंची नारायण।





Bokaro News - mla assured cooperation in the holi meeting of chandravanshi society



Post a Comment

أحدث أقدم