मोहाली. भले ही रविवार को जनता कफर्यू का प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी की ओर से ऐलान किया गया है। लेकिन इसका असर शनिवार को ही शहर की मार्केट्स में दिखाई दिया। इस सब के बीच डीसी गरीश दयालन की ओर से जिले के सभी लोगों से अपील की गई है कि वे घर में रहे और अफवाहों से बचें। किसी प्रकार की जानकारी अगर चाहिए हो तो वे प्रशासन से लें। इसके लिए अधिकारी हर समय तैयार हैं।

उन्होंने बताया कि जिले में 4 कोरोना के पॉजिटीव मरीज पाए गए हैं। इसलिए किसी प्रकार की कोई घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि सबसे अच्छा तरीका अपने घर में रहकर बचने का है। डीसी ने रविवार को जनता कफर्यू का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि घर में रहने से कोरोना की लड़ाई आसान होगी। लोग केवल जरूरी सामाने के लिए ही बाहर आए।

बुजुर्ग व बच्चों को घर में ही रखें। इसी प्रकार शहर के मंदिरों को 2 अप्रैल तक बंद करने का फैसला किया गया है और शहर की कपड़ा मार्केट भी शनिवार को बंद रही और रविवार को भी बंद रहेगी। जो कि अमूमन रविवार को खुलती है। इसके साथ ही गुरूद्वारा साहिब में भी सफाई का ध्यान रखा जा रहा है। फेज-4 के गुरूद्वारा साहिब को सेनेटाइज किया जाने लगा है।

सभी मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे


शनिवार को केंद्रीय सनातन धर्म मंदिर कल्याण समिति की बैठक हुई। जिसमें सर्व समिति से यह फ़ैसला लिया गया कि मोहाली के सभी मंदिर 2 अप्रैल तक लोगों के लिए बंद कर दिए गए हैं। सभी मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। समिति के महासचिव मनोज अग्रवाल ने लोगों से आग्रह किया कि वो अपने घरों में ही पूजा करें। बताया कि समिति की अध्यक्ष कान्ता गुप्ता की अगुवाई में बैठक हुई थी। सभी मंदिर बंद रहेंगे लेकिन ब्राह्मण मंदिरों के अंदर गर्भ गृह में सुबह-शाम पूजा अर्चना करते रहेंगे। पार्षद आरपी शर्मा ने समिति को आश्वासन दिया कि जो भी सहायता चाहिए होगी वो मुहैया करवाई जाएगी।


शहर की सबसे बिजी मार्केट्स में पसरा सन्नाटा

शहर में फेज-3बी2 और फेज-7 की मार्केट सबसे फेमस है और इसी कारण यहां पर सबसे अधिक रश रहता है। लेकिन यहां के दुकानदारों ने अपनी ड्यूटी पूर्ण रूप से निभाई है। मटौर पुलिस स्टेशन के सामने वाली दोनों मार्केट और चावला चौंक के साथ की मार्केट में मात्र एक-दो शोरूमों को छोड़कर बाकी सभी शोरुम बंद थे। यही हाल फेज-3बी2 की मार्केट का भी था। वहां पर भी 80 फीसदी शॉप्स बंद पड़ी हुई थी। वहीं बात करे फेज-5 की मार्केट की तो यहां पर दुकानदारों को कोई असर देखने को नहीं मिला। यह मार्केट पूर्ण रूप से खुली हुई थी और यहां पर काफी रश भी था। हालांकि कैमिस्ट शॉप्स व ग्रॉसरी शॉप्स तो खुले ही थे लेकिन इनकी आड़ में बेकरी से लेकर, स्वीट्स शॉपस, रेस्तरां, फास्ट फूड कार्नर आदि कई प्रकार की अन्य खाने पीने का सामान बेचने वालों ने अपनी शॉप्स खोली हुई थी। फेज-5 पीटीएल लाइट प्वाइंट चौंक के साथ की पूरी मार्केट ओपन थी इसके साथ फेज-3/5 के सामने की पूरी मार्केट ब्लॉक खुला था।


निगम ने पब्लिक प्लेस औरओपन एयर जिम किए सेनेटाइज

कोरोना वायरस के मरीजों की बढ़ती आहट से नगर निगम भी हरकत में आया है। निगम कमिश्नर कमल कुमार गर्ग की ओर से साफ निर्देश दे दिए गए हैं कि जहां पर भी दफ्तरों में भीड़ होती है, वहां पर स्प्रे कर सेने किया जाए। इस पूरे काम की मोनिटरिंग निगम की हेल्थ आफिसर डॉ. तमन्ना की ओर से की जा रही है। निगम की ओर से शहर के पार्कों में लगे ओपन एयर जिम तथा पब्लिक प्लेस जहां लोगों के ज्यादा हाथ लगते हैं उसे स्प्रे से सेनेटाइज किया है। निगम का सेनीटेशन विंग छुट्टी के चलते डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेटिव काम्पलेक्स तथा कोर्ट काम्पलेक्स में स्प्रे करके सेनेटाइज करने में जुटा हुआ है।






मोहाली की सबसे फेमस मार्केट में सन्नाटा।
मोहाली में 2 अप्रैल तक बंद रहेंगे सभी मंदिर।





Read more click here All News

Bihar
Bollywoodnews
ChandigarhHimachal
Chhattisgarh News
Delhi News
Enter National
Haryana
Healthnews
Jharkhand News
Lifestylenews
Madhya Pradesh
National
Punjab News
Rajasthan News
Sportsnews
Utar Pradesh

Post a Comment

Previous Post Next Post