एक तरफ सरकारें संक्रमण को रोकने के लिए तमाम प्रयास अपना रही है। सभी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए जा रहे हैं वहीं आलमपुर के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर कर्फ्यू के दिन रविवार को भी गैर हाजिर रहे।
इसकी सूचना एसडीएम ओमनारायण सिंह को मिली तो वह तत्काल अस्पताल पहुंचे। कुछ समय बाद अनुपस्थित डॉ काशीनाथ शाक्य भी पहुंच गए। एसडीएम ने उन्हें फटकार लगाते हुए कहा किसी भी सूरत में मुख्यालय नहीं छोड़ें। बाहर प्रदेशों में नौकरी कर रहे लोग अपने घर लौट रहे हैं और उन सभी की स्क्रीनिंग होनी है। इसके लिए स्टाफ का अस्पताल में रहना आवश्यक है। मालूम हो कि अस्पताल के एमओ डॉ शाक्य कभी कभार सेवाएं देने आते हैं जबकि रिटायर्ड डॉ ओपी जाटव और आयुष डॉ कुलदीप त्रिपाठी नियमित अपने दायित्व को निभा रहे हैं।
रोज सफाई के बाद होगा कीटनाशक का छिड़काव
गोरमी/गोहद/ मौ| नगर में कोई बीमारी दस्तक न दे इसके लिए नगर परिषद सीएमओ सियाशरण यादव ने सफाई कर्मचारियों को सख्त आदेश दिए हैं। मुस्तैदी से हर वार्ड में सफाई के बाद कीटनाशक का छिड़काव कराया जा रहा है। प्रभारी सफाई दरोगा मुकेश, शिशुपाल और सतीश को अपने दल द्वारा प्रमुख स्थानों व कार्यालयों को सेनेटाइजर किया जा रहा है। साथ ही नाले नालियां चोक न हों इसके लिए निरंतर चल रही है। कुछ जगह पर फिनाइल का छिड़काव प्रतिदिन किया जाएगा।
गोहद नगर पालिका सीएमओ सैयद रेहान अली जैदी ने नगर में फोगिंग कर कीटनाशक का छिड़काव किया जा रहा है। बस स्टैंड पर अगर लोग बाहर से आ रहे हैं उन्हें घर जाने से पहले स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
शाम 5 बजे हर गली, हर मोहल्ले में इस तरह बजीं थालियां
पुलिस ने बिना मास्क वालों को लौटाया
ड्रोन कैमरे की नजर से देखें जनता कर्फ्यू
संक्रमण से बचने तैयारी भी जरूरी
हवन में आहुति देकर कोरोना को देंगे मात
सूने रहे दबोह और गोहद के बाजार
कोरोना से निपटने तैयार हैं हम...
गोहद के अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तैयार
हमारी परवाह करने सड़क पर निकले रियल हीरो
बच्चों ने बढ़ाया रियल हीरो का उत्साह
एसडीएम अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर नहीं थे, बाद में दौड़े-दौडे़ आए फटकार लगाते हुए कहा- मुख्यालय किसी भी हालत में नहीं छोड़ें
बंद रहा अंचल, केवल थाली बजाने घरों से बाहर आए लोग
यहां भी बंद रहा
अंचल के ग्रामीण इलाकों से लेकर नगर तक छोटे से बड़ी दुकानें भी बंद रहीं। दबोह में सड़कों पर एकाध व्यक्ति दिखाई दिया। प्रशासन के अधिकारियों ने अस्पतालों का निरीक्षण कर लोगों को विशेष ऐहतियात बरतने के लिए कहा है। इधर अटेर, मौ, ऊमरी, आलमपुर, फूप, मालनपुर, अकोड़ा, भारौली, दौनियापुरा, सुरपुरा आदि गांवों में जनता कर्फ्यू सफल रहा। मप्र में कोरोना के मरीजों के मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन सतर्क हो गया है। अस्पताल के स्टाफ को मास्क लगाने के लिए दिए। ओपीडी में इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों को दूरी से खड़े होने की हिदायत दी जा रही है। लोगों को कोरोना वायरस के फैलने और इससे बचने के लिए क्या सावधानियां बरती जाएं इसके बारे में समझाइश दी। कोरोना वायरस के लक्षण बताए जा रहे हैं।
कारण पूछा तो डॉक्टर ने गोलमोल जवाब दिया
एसडीएम ने निर्देश जारी कर कहा कि बिना बताए आपको मुख्यालय नहीं छोड़ना है। उन्होंने डॉक्टर से न आने का कारण भी पूछा मगर वह गोलमोल जवाब देने लगे। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आगे से ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही स्टाफ को भी मरीजों की देखभाल के लिए सख्त हिदायत दी है।
जनता कर्फ्यू के दौरान भिंंंंंड शहर की सड़कें रही सूनीं। ड्रोन से लिया गया फोटो।
घर की खिड़कियों से थाली बजाते लोग ।
इंदिरा गांधी चौराहा पर बिना मास्क वाले वाहन चालकों को घर भेजती पुलिस।
जिला अस्पताल मे काेराना बीमारी काे लेकर ड्रिल करते डॉक्टर।
थाली पीटकर रियल हीरो का उत्साह बढ़ाते बच्चे।
गोहद: सड़कों पर केवल सुरक्षाकर्मी दिखे
गोहद में जनता कर्फ्यू के दिन रविवार को गलियों से लेकर मुख्य बाजार और फोरलेन पर सन्नाटा पसरा रहा। केवल सड़कों पर सुरक्षाकर्मी ही दिखाई दिए। लोगों ने घर के अंदर ही रहकर परिवार के साथ समय व्यतीत किया। शिक्षक धर्मेंद्र दुबे ने 10 महीने बाद पूरा दिन अपने परिवार के साथ गुजारा और हवन करके भगवान से इस महामारी से मुक्ति पाने के लिए कामना की। आम व्यक्ति से लेकर दुकानदार और सरकारी कर्मचारी तक घर से बाहर नहीं आए। इधर स्वास्थ्य विभाग मौ, मालनपुर और गोहद के अस्पताल में आइसोलेशन की सुविधा की है।
लहार: दूध से राशन तक की दुकानें बंद
लहार में दूध से लेकर राशन तक की दुकानें दिन भर बंद रहीं। हालांकि जनता कर्फ्यू की घोषणा के बाद लोगों ने एक दिन पहले ही खाने-पीने की सुविधा जुटा ली थी लेकिन कर्फ्यू आगे बढ़ने से आम लोगों के समक्ष समस्या उत्पन्न हो सकती है। लहार अस्पताल में अभी तक आइसोलेशन वार्ड नहीं बनाया गया है। चार लोग सऊदी अरब के मक्का मदीना से हज करके लौटे थे जिन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर फिट पाया गया। जब वह नगर में पहुंचे तो लोगों की बेचैनी बढ़ गई फिर दोबारा अस्पताल में चेकअप किया गया तो उनके अंदर कोरोना के लक्षण नहीं मिले।
मेहगांव: केवल मेडिकल खुले
नगर में केवल मेडिकल स्टोर की दुकानें इक्का दुक्का खोली गईं। मेहगांव से लेकर गोरमी तक पूरी तरह से लोगों ने बंद का समर्थन किया। स्थिति यह रही कि ग्रामीण इलाकों में भी लोग अपने घरों के बाहर नहीं निकले। बाजार में सुनसान रही तो सुरक्षा कर्मियों ने बाहर से आने वाले लोगों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी। शाम के 5 बजकर 5 मिनट पर थाली व शंख, झालर बजाकर लोगों ने पीएम मोदी की मुहिम का समर्थन किया। साथ ही एसडीएम गणेश जायसवाल ने स्वास्थ्य अधिकारियों को संकट की घड़ी में निपटने के लिए सुझाव दिए।
दबोह का मुख्य बाजार पूरी तरह से बंद ।
गोहद का मुख्य बाजार बंद ।
शाम पांच बजते ही लोग घरों से बाहर निकले और थाली और शंख बजाकर रियल हीरो को सलाम किया। फोटो गाेरमी का है ।
गोहद अस्पताल में बना आइसोलेशन वार्ड ।
59 गोहद में अपने परिवार के साथ हवन करते शिक्षक ।
गोरमी में फोगिंग करतेेे नप कर्मचारी ।
आलमपुर अस्पताल में डॉक्टर को फटकार लगाते एसडीएम ।






Post a Comment