मोहाली (मनोज जोशी/जेके बत्ता ) .चंडीगढ़ से सटे मोहाली जिले के नयागांव में 65 साल के व्यक्ति में कोरोना पाया गया है। दशमेश नगर का रहने वाला यह व्यक्ति 26 मार्च से पीजीआई में दाखिल था। पीजीआई ने ही उसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद की है। यह जिले का पहला ऐसा केस है, जिसमें कोरोना वायरस कहां से आया इसकी कोई जानकारी नहीं है और न ही इस शख्स की कोई विदेश की ट्रेवल हिस्ट्री है। मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है।

डीसी गरीश दयालन ने दशमेश नगर के साथ-साथ आदर्शनगर और इससे जुड़ते क्षेत्र को कंटोनमेंट जॉन में तब्दील करवा दिया है। चारों तरफ पुलिस के करीब 40 जवान लगाकर रास्तों की नाकाबंदी कर दी गई है। एरिया में गाड़ियों पर पाबंदी लगा दी गई है। उक्त व्यक्ति की पत्नी, बेटा-बहू तथा दो साल की पोती के साथ ही जिस मकान में वह रहता था, उसकी मालकिन, दो बच्चों सहित 8 लोगों के सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए जा रहे हैं। मकान की मालकिन नगर परिषद नयागांव में टाइपिस्ट है। इस व्यक्ति के पॉजिटिव होने के साथ ही जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। 65 साल का व्यक्ति किसके संपर्क में आने से कोरोना पीड़ित हुआ है, इसके बारे में विभाग पता लगाने में जुट गया है।

जब तक इस बात का पता नहीं चलता इसके पॉजिटिव होने का सोर्स क्या है तब तक इससे जुड़ी कोरोना चेन को सामने लाना मुशाकिल होगा। दशमेश नगर में यह व्यक्ति लंबे समय से रह रहा है, मूलरूप से हिमाचल का रहने वाला यह व्यक्ति पंजाब पुलिस से रिटायर्ड है। इनका बेटा चंडीगढ़ में स्थित एक न्यूजपेपर के एमडी की गाड़ी का ड्राइवर है। आसपास के लोगों के अनुसार पुलिस से सेवानिवृत होने के कारण लॉकडाउन के दौरान भी उक्त व्यक्ति बाहर आता-जाता था।

एहतियात के तौर पर बुजुर्ग के संपर्क में आए सभी घरवालों व अन्य के लिए सैंपल

दशमेश नगर में जहां इस मरीज का घर है, उस पूरे एरिया और उसके साथ लगने वाले आदर्शनगर समेत साथ लगते एरिया को क्लस्टर कंटोनमेंट योजना के तहत सील कर दिया गया है ताकि कोरोना वायरस की चेन को तोड़ा जा सके। यहां पर लोगोंके आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात की गई हैं। जिले में 699 लोग घरों में क्वारेंटाइन किए गए थे। उन सभी का निर्धारित 14 दिनों का समय पूरा हो गया है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और घरों में ही रहें। -गरीश दयालन, डीसी मोहाली




कोरोना पीड़ित के घर की तरफ जाने वाली गली में स्प्रे करते कर्मचारी।
दशमेशनगर में कोरोना पीड़ित के आने के बाद तैनात पुलिस।


Read more click here All News

Bihar
Bollywoodnews
ChandigarhHimachal
Chhattisgarh News
Delhi News
Enter National
Haryana
Healthnews
Jharkhand News
Lifestylenews
Madhya Pradesh
National
Punjab News
Rajasthan News
Sportsnews
Utar Pradesh

Post a Comment

Previous Post Next Post