आजमनगर में अंचलाधिकारी शंभूनाथ राम के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग तीन पंचायत क्रमशः आलमपुर, केलाबाड़ी, हरनागर मे बाढ़ के पानी से डूबकर मरने वालों के परिजनों को चार-चार लाख का चेक दिया गया। मौके पर उपस्थित अंचलाधिकारी शंभुनाथ राम ने बताया कि पिछले वर्ष बाढ़ के पानी मे डूबकर मरने वालों के परिजनों को चार-चार लाख का चेक दिया गया उन्होंने बताया कि बुधवार को तीन परिजनों के बीच चेक दिया गया आगे की प्रक्रिया जारी है। इस अवसर पर अंचल निरीक्षक हाफिजुर रहमान उर्फ टिंकू, संजीदा आलम, पूर्व मुखिया शाहिद आलम,डोमाई यादव, पूर्व समिति मखदूम आलम, तथा राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे।

परिजनों को चेक देते आजमनगर सीओ।

Azamnagar News - the co gave a check of four lakh compensation to the relatives of drowning



Post a Comment

Previous Post Next Post