रोटरी क्लब बोकारो की ओर से मनसा सिंह गेट स्थित लेप्रोसी कॉलोनी के समीप स्थित अस्पताल में मरीजों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वाटर प्यूरिफायर लगाया गया। इस दौरान वहां के मरीजों के लिए 40 मच्छरदानी भी दी गईं। इलाजरत लोगों के बीच फल भी बांटे गए। अध्यक्ष मनु श्रीवास्तव ने समाजहित में रोटरी की प्रतिबद्धता व्यक्त की। मौके पर डॉ. अनिल त्रेहान, सचिव दिगंजय शर्मा के अलावा रोटेरियन डॉ राजदीप, चंद्रिमा रे, सोनाली शर्मा, संध्या राज, देवाशीष, फादर फ्रांसिस आदि मौजूद रहे।
एक्वागार्ड सौंपते अध्यक्ष के साथ अन्य।

Post a Comment