द्वितीय वार्षिक सम्मेलन की सफलता को लेकर भी हुआ विचार-विमर्श
नायक घांसी कल्याण महासमिति, बोकारो जिला समिति के पदाधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक गोविंदपुर बी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि चंद्रदेव घासी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पिछले सप्ताह 23 फरवरी को कसमार प्रखंड के मंजूरा पंचायत सपाहीटांड़ में हुए संगठन के द्वितीय वार्षिक सम्मेलन की सफलता पर चर्चा हुई। साथ ही साथ पूर्व जिला सचिव मनोहर नायक ने जिला समिति को भंग कर आगामी 29 मार्च को नई बोकारो जिला समिति का गठन जरीडीह प्रखंड में करने का निर्णय लेने की बात कही। तब तक गोविंदपुर बी पंचायत मुखिया पति चंद्रदेव घांसी को जिला संयोजक के रूप में मनोनीत किया। इसका सभी लोगों ने समर्थन किया।
बैठक में विनोद कुमार, सुरेश भारती, धरम घांसी, इंगलु घासी, मनोहर नायक, मनबोध घांसी, करमू घांसी, सर्वेश्वर घांसी, कार्तिक घांसी, सिकंदर घांसी, सत्येंद्र घांसी, बिटटू कुमार घांसी, सोनू घांसी, राजेंद्र नायक, अजीत घांसी, संदीप घांसी, संजय घांसी, अनूप घांसी, बसंत घांसी, अजय घांसी, जितेंद्र कुमार, अजीत घांसी, गिरिवर घांसी, जितेंद्र घांसी, नीरज घांसी, करिया घांसी, अजय घांसी, धीरजू घांसी, बीरू प्रसाद नायक आदि उपस्थित रहे।
बैठक में शामिल लोग।

Post a Comment