शहर के अनुपम नगर में रहने वाली छात्रा वैभवी व्यास इटली के टेरमो यूनिवर्सिटी से एमबीए कर रही है। पूरे विश्व में कोरोना वायरस का संक्रमण फैल चुका है। सबसे अधिक इसके शिकार इटली के लोग हुए हैं। इसकी वजह से 4 मार्च से ही टेरमो में लॉक डाउन चल रहा है।
वैभवी के साथ हैदराबाद के दो छात्र क्रिस्टो और यशवंत और कश्मीर की छात्रा तीरथ हॉस्टल के दो कमरों में कैद होकर रह गए हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण सबसे अधिक मौतें इटली में हुई हैं। इससे वैभवी की मां की चिंता बढ़ गई है।
वैभवी की मां शोभना व्यास बताती हैं कि उन्होंने ट्वीट (कुछ करें, मेरी बेटी को भारत भिजवा दें) कर भारतीय दूतावास से मदद मांगी थी, लेकिन वहां से कहा गया कि कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन है, इसलिए वैभवी को खुद व्यवस्था कर रोम तक आना होगा।
साथ ही उसे कोरोना की जांच से गुजरना होगा, इसके बाद ही उसे भारत जाने की मंजूरी मिल सकेगी।

Post a Comment